Posted by : achhiduniya 13 October 2021

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजीत पवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने यहां मुंबई में संयुक्त रूप से उन किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है, जिनकी फसल राज्य में भारी बारिश के कारण बर्बाद हो गई है। सरकार ने एक बयान में कहा,इस साल जून और अक्टूबर के बीच अत्यधिक भारी बारिश के कारण 55 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि पर कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने प्रभावित किसानों को 
10,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। भारी बारिश के कारण बर्बाद हुई फसल के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि किसान की जमीन का आकार चाहे जो भी हो, किसानों को दो हेक्टेयर तक की फसल के नुकसान का मुआवजा मिलेगा। बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने सहायता वितरण के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा राहत कोष) के संबंध में किसी और निर्देश की प्रतीक्षा नहीं करने का फैसला किया है। असिंचित भूमि पर फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 10,000 
रुपये प्रति हेक्टेयर, जबकि सिंचित भूमि पर फसल के नुकसान के लिए 15,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा। बयान में कहा गया है कि बागवानी के अंतर्गत आने वाली फसलों सहित 12 वर्षीय फसलों के लिए प्रभावित किसानों को 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मिलेगा। गौरतलब है कि बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों को लेकर किसान लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। मराठवाड़ा के बीड, औरंगाबाद, उस्मानाबाद और लातूर में सबसे ज्यादा नासिक, अहमदनगर, धुले 
और सोलापुर में नुकसान हुआ। नांदेड में बारिश के कारण फसल खराब हो गई। ज्यादा बारिश के कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: SIT ने 11 लोगों से की पूछताछ, चंपत राय के पूर्व ड्राइवर से भी सवाल-जवाब।@ एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में लॉन्च किया नया बेसिक फेयर, अब और कम कीमत में उड़ान भर पाएंगे यात्री।@ ओडिशा-गर्भवती महिला और युवक पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों पर गंभीर आरोप।@ दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम।@ सीता के जन्मस्थान जनकपुर से राम नगरी अयोध्या तक चलेगी ट्रेन, यूपी, बिहार से नेपाल तक जाएगा सर्किट।@ भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता, नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती।@ लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर मॉड्यूल पर शिकंजा- अमृतसर में NIA ने जब्त की बड़ी संपत्ति।@ अल नीनो का खतरा, कृषि मंत्री ने दिए कम बारिश वाले जिलों में इमरजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश।@ IDFC बैंक फ्रॉड केस में CBI की पहली चार्जशीट दाखिल, CREST चंडीगढ़ के 75.34 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप।@ तमिलनाडु के किसानों को CM विजय का बड़ा तोहफा, 75 हजार रुपये तक का कर्जा माफ।@ दिल्ली NCR का दायरा नहीं घटेगा, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में फैसला, 4 नमो सिटी बनाने का प्रस्ताव।@ बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान की कराई परेड, हाथ जोड़े और कान पकड़े कान दिखा TMC का पुष्पा। @ दिल्ली के कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों और मकानों पर चला बुलडोजर।@ पाक-अफगानिस्तान नहीं, बल्कि मणिपुर ड्रग कॉरिडोर है तस्करों का नया रूट, यूपी-राजस्थान तक पहुंची नशे की खेप।@ आधार का यूज सिर्फ पहचान पत्र के लिए हो, घुसपैठिए ले रहे फायदा', SC का केंद्र राज्यों और EC को नोटिस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -