- Back to Home »
- National News »
- 16 मंत्रालयों को एक साथ जोड़ने वाले नए डिजिटल मंच गति शक्ति राष्ट्रीय योजना की शुरुआत की पीएम मोदी ने...
16 मंत्रालयों को एक साथ जोड़ने वाले नए डिजिटल मंच गति शक्ति राष्ट्रीय योजना की शुरुआत की पीएम मोदी ने...
Posted by : achhiduniya
13 October 2021
गति शक्ति योजना देश के लिए एक राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान
है, जो समग्र विकास की बुनियादी ढांचे की नींव रखने का नया कदम। अभी
हमारे देश में परिवहन के साधनों के बीच कोई कॉर्डिनेशन नहीं है। गति शक्ति नेशनल
मास्टर प्लान इन सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने बुधवार
से प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर योजना की शुरुआत कर दी है। यह करीब 16 मंत्रालयों को एक साथ जोड़ने वाला एक नया डिजिटल मंच है।
केंद्र सरकार ने इस योजना में देश के सभी प्रदेशों को शामिल
होने का आग्रह किया है, जिससे देश में एक साथ आधारभूत ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन
में सहायता मिलेगी। साथ ही एक साथ भविष्य में मंच के आंकड़ों को बेहतर भविष्य के
लिए साझा करने में भी मदद मिलेगी। वहीं इससे उद्योगों की कार्य क्षमता बढ़ाने के
साथ, लोकल निर्माताओं को एक तरह से प्रोत्साहन मिलेगा। उनमें प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। केंद्र
सरकार को इस योजना का उद्देश्य बुनियादी संरचना संपर्क परियोजनाओं की एकीकृत योजना
के साथ समन्वित कार्यान्वयन को
बढ़ावा देना है। भू-सूचना विज्ञान संस्थान ने इस
साझा समन्वय मंच को विकसित किया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत भास्कराचार्य
राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान ने मिलकर इसको डवलेप
किया है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग
सभी परियोजनाओं की निगरानी, नियंत्रण
और कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय होगा। परियोजनाओं का जायजा करने के लिए एक
नेशलन योजना समूह नियमित रूप से मीटिंग करेगा। किसी भी प्रकार की नई आवश्यकता को
पूरा करने के