Posted by : achhiduniya 12 October 2021

भारत बायोटेक की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि यह वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी। बयान के अनुसार, यह 2-18 आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकों के लिए दुनिया भर में पहली मंजूरी में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। भारत बायोटेक DCGI, विषय विशेषज्ञ समिति और CDSCO को उनकी त्वरित समीक्षा प्रक्रिया के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता है। अब हम बच्चों के लिए COVAXIN की उत्पाद लॉन्च और बाजार में उपलब्धता से पहले CDSCO से और नियामक 
अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत बायोटेक ने CDSCO को COVAXIN (BBV152) के लिए 2-18 वर्ष आयु वर्ग में परीक्षणों से डेटा प्रस्तुत किया है।CDSCO और विषय विशेषज्ञ समिति {SEC} द्वारा डेटा की गहन समीक्षा की गई है और अपनी सकारात्मक सिफारिशें प्रदान की हैं। सभी आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीन बनाने के बाद बच्चों के वैक्सीन के लिए भारत बायोटेक ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से ट्रायल की अनुमति मांगी थी। बच्चों के वैक्सीन का ट्रायल पटना, दिल्ली और कुछ जगहों पर किया गया था। दिल्ली एम्स में ट्रायल के संयोजक डॉ संजय राय के अनुसार 
ट्रालय के दौरान उन्होंने पाया कि बड़े लोगों के वैक्सीन की तरह भारत बायोटेक की बच्चों की वैक्सीन भी सेफ है। भारत बायोटेक ने बच्चों को लेकर जिस वैक्सीन को विकसित किया था उसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। इसके बाद जल्द ही अब यह वैक्सीन बच्चों को दी जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बच्चों को वैक्सीन कब से और किन्हें सबसे पहले दिया जाएगा, इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। वैक्सीन 12 से 18 साल तक के बच्चों को दी जाएगी। इस आयुवर्ग में भी पहले उन बच्चों को यह वैक्सीन 
मिलेगी जो कोमॉर्बिड (जिन्हें पहले से कोई बीमारी) बच्चें हैं। केन्द्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश में 18 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जिन्हें यह वैक्सीन लगनी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पहले कोमॉर्बिड बच्चों को यह वैक्सीन दी जाएगी। इस आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने में लगभग छह महीने का वक्त लग जाएगा। इसके बाद ही स्वस्थ्य बच्चों को यह वैक्सीन लगाया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार, स्वस्थ्य बच्चों को यह वैक्सीन अगले साल मार्च के महीने से लगना शुरू होगा। डॉ. संजय राय ने बताया कि देश में बच्चों के लिए दो तरह के वैक्सीन फिलहाल 
उपलब्ध होने जा रही हैं। एक वैक्सीन कैडिला कम्पनी का जायोकिवी डी है, जबकि दूसरा भारत बायोटेक का कोवैक्सीन है। भारत बायोटेक का वैक्सीन वायरस को किल करके बनाया गया है, जबकि जायकोवीडी डीएनए बेस्ड वैक्सीन है। डॉ. संजय राय ने बताया कि जिस तरह के साइड इफेक्टस वैक्सीन लगने के बाद वयस्कों में देखे गए थे उसी तरह के बच्चो में भी देखे जा रहे हैं। मसलन जिस जगह पर वैक्सीन दिया गया वहां लोकल पेन, बुखार हो सकता है। इसके साथ कुछ बच्चों में वैक्सीन लगने के बाद सुस्ती भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि इन सभी साइड इफेक्ट्स के बाद भी वैक्सीन सेफ है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -