- Back to Home »
- Job / Education »
- दिल्ली में सभी स्कूल 1 नवंबर से खोले जाएंगे, पेरेंट्स पर नही रहेगा भेजने का दबाव...
Posted by : achhiduniya
27 October 2021
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूल 1 नवंबर
से सभी स्कूल खोले जा सकेंगे। स्कूल खुलने पर किसी भी पेरेंट्स को अपने बच्चे को
स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। पढ़ाई ब्लेंडेड मोड में होगी, यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों साथ चलेंगे। 50 फीसदी से ज्यादा बच्चों को एक बार में नहीं बुलाया जा सकेगा।
स्कूल ये सुनिश्चित करेगा कि उसके सारे स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी है। 98 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी हो। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
की इस घोषणा का मतलब यह है कि
अब नर्सरी से लेकर आठवीं तक के बच्चे भी स्कूल जा
सकेंगे। मार्च 2020 में जैसे ही कोरोना एंट्री हुई थी स्कूल बंद कर
दिए गए थे। इसके बाद जनवरी 2021 में 9वींसे 12वीं के बच्चों के लिए कुछ
स्कूल खोले गए थे, लेकिन 8वीं तक
के बच्चे मार्च 2020 के बाद 1 नवंबर
से पहली बार स्कूल जा सकेंगे। हर क्लास में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग समय
का फॉर्मूला है। मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के स्कूलों में दोनों शिफ्टों के बीच कम
से कम एक घंटे का गैप जरूरी है। बच्चों को अपना खाना, किताबें और अन्य स्टेशनरी का सामान एक-दूसरे से साझा नहीं करने
की सलाह दी गई है। लंच ब्रेक को किसी ओपन
एरिया में इस अलग-अलग समय पर रखने की
सलाह दी गई है ताकि एक समय मे ज़्यादा भीड़ एकत्र न हो। सीटिंग अरेंजमेंट इस तरह से किया जाए कि एक सीट
छोड़कर बैठने की व्यवस्था हो। बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए माता-पिता की मंजूरी
ज़रूरी है। कोई अभिभावक यदि अपने बच्चे को
स्कूल भेजना नहीं चाहता है तो इसके लिए उसे बाध्य नहीं किया जाएगा।