- Back to Home »
- Crime / Sex »
- समीर वानखेड़े की जगह NCB नए अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंप सकती है...
Posted by : achhiduniya
27 October 2021
क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे NCB के मुंबई क्षेत्रीय इकाई प्रमुख समीर वानखेड़े सोमवार रात
राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले में वानखेड़े सहित एजेंसी
के कुछ अधिकारियों और अन्य द्वारा आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग
किये जाने का एक गवाह ने आरोप लगाया था, जिसकी
सतर्कता जांच के NCB के आदेश के मद्देनजर वह (वानखेड़े) दिल्ली आए।
एनसीबी ने विशेष अदालत के समक्ष दाखिल हलफनामे में कहा कि वानखेड़े और अन्य
अधिकारियों का सेवा
रिकॉर्ड बेदाग रहा है, लेकिन
वानखेड़े पर वसूली के आरोप लगाने वाले स्वतंत्र गवाह प्रभाकर साईल के हलफनामे के संबंध
में अदालत से कोई राहत नहीं मिल सकी। वहीं, अपनी जान को खतरा होने का दावा करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने
साईल को पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी है। एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक
(DDG) ज्ञानेश्वर सिंह सतर्कता जांच करेंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से
जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नए अधिकारी को जांच
का जिम्मा सौंप सकती है। फिलहाल मामले की
जांच कर रहे समीर वानखेड़े के
खिलाफ विजिलेंस का आदेश दिया जा चुका है। अधिकारियों का मानना था कि चूंकि
वानखेड़े के खिलाफ सतर्कता जांच का आदेश दिया गया है, इसलिए उनके द्वारा मामले की जांच जारी रखना सही नहीं है। बुधवार
को सीवीओ ज्ञानेश्वर सिंह के मुंबई दौरे के बाद एजेंसी अंतिम फैसला लेगी लेकिन
शीर्ष अधिकारी बदलाव पर विचार कर रहे हैं।