- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- हर घर दस्तक टीकाकरण की शुरुवात 2 नवंबर से....
Posted by : achhiduniya
29 October 2021
केंद्र सरकार की तरफ से 'हर घर
दस्तक टीकाकरण' महाभियान शुरू करने की घोषणा के बाद
महाभियान की शुरुआत 2 नवंबर से की जा रही है और यह 2 दिसम्बर तक चलेगा। इसके तहत जो लोग वैक्सीनेशन से छूट गए हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे 10 करोड़
से ज्यादा लोगों को भी टीका लगाया जाएगा जिनकी वैक्सीन की दूसरी डोज़ बाकी है। देश
के 13 राज्यों के 48
जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन
की पहली खुराक 50% से कम है। इन जिलों में हर घर दस्तक महाअभियान पर ज्यादा ज़ोर होगा। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीते बुधवार को विज्ञान भवन में राज्यों के स्वास्थ्य
मंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन बढ़ाने और
वैक्सीन की दूसरी डोज़ को तेज गति से बढ़ाने पर भी चर्चा की गई थी। देश मे कोरोना की
पहली डोज़ 77 फ़ीसदी लोगों को लगी है। वहीं, 33 फीसदी लोगों को वैक्सीन