- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- एमएसपी की वैधानिक गारंटी न होने से मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा..बीजेपी सांसद वरुण गांधी
Posted by : achhiduniya
29 October 2021
बीजेपी के
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सांसद वरुण
गांधी ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो ट्वीट किया
है। साथ ही लिखा है जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा। इस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। वीडियों में कहते हुए दिख रहे
हैं कि आपने देखा है कि मोहम्मदी में किसान ने खुद अपनी धान की फसल में आग लगा ली।
पीलीभीत में भी ऐसा हुआ है। 17 जिलों में ऐसा हो चुका है कि
किसान खुद अपनी धान में आग लगा रहा है। यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए
बहुत ही शर्म
का विषय पूरे राष्ट्र में बन चुका है। आप इस समय अच्छे से जानते हैं कि किसान
कितने कष्ट में हैं। किसान प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं। बाढ़ और बारिश से
परेशानी हुई है,लेकिन हर चीज में झूठा कारण ढूंढ़कर किसानों को
परेशान किया जा रहा है। वरुण गांधी कहते हैं कि कभी नमी तो कभी कालापन का बहाना
बताकर उसके धान को आप रिजेक्ट कर देते हैं, फिर
बिचौलियो के
पास भेज देते हैं। किसान धान को बिचौलियों को 1100-1200 रुपये में बेचते हैं और वहीं आपके पास आकर 1940 रुपये में बेच रहे हैं। आप क्यों बददुआ लेना चाहते हैं, वह तो ऐसे ही टूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरा प्रतिनिधि
हर एक क्रय केंद्र पर रहेगा और निगरानी करेगा,अगर
किसी तरीके का भ्रष्टाचार, ढिलाई या किसी तरीके की
क्रूरता किसानों के साथ मिलती है तो मैं सरकार के सामने हाथ-पांव नहीं जोड़ूंगा, सीधे कोर्ट जाऊंगा और सभी को गिरफ्तार कराऊंगा।