- Back to Home »
- Tours / Travels »
- 78 दिन का बोनस देगी रेलवे अपने कर्मचारियों को..
Posted by : achhiduniya
06 October 2021
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 78 दिनों के बोनस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने
मंजूरी दे दी है। रेलवे के कर्मचारियों को दशहरे के पहले ही बोनस का भुगतान होगा।
हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है। रेलवे के करीब 11.56 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को इससे फायदा होगा। इस बार रेलवे
के प्रति कर्मचारी को 18000
रुपये बोनस के तौर पर मिल सकते है। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ठाकुर ने बताया कि बोनस आमतौर
पर 72 दिन का मिलता है,लेकिन
सरकार 78 दिन का बोनस दे रही है। 11.56 लाख
कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कुल 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे के उत्पादकता आधारित बोनस में
सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारी (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मचारियों को छोड़कर) शामिल हैं।
रेल कर्मियों को हर साल पीएलबी दुर्गा पूजा/दशहरा से पहले मिलता है।