- Back to Home »
- Politics »
- महाराष्ट्र उपचुनाव में बड़ी पार्टी बन कर उभरी बीजेपी..
Posted by : achhiduniya
06 October 2021
महाविकास आघाडी सरकार में शामिल तीनों पार्टियों ने मैदान में
अपनी ताकत परखने के लिए अलग-अलग चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के 6 जिला परिषदों की 85 सीटों
और इन जिला परिषदों की 144 पंचायत समितियों के लिए 5 अक्टूबर को उपचुनाव हुए। बुधवार को हुई मतगणना में बीजेपी सबसे
बड़ी पार्टी बन कर उभरी। बीजेपी को जिला परिषद में कुल 23 सीटें मिलीं जबकि महाविकास आघाडी को 46 (शिवसेना 12, एनसीपी 17 और कांग्रेस 17) सीटें मिलीं। अन्य उम्मीदवारों
को 16 सीटें मिलीं। पंचायत समिति के चुनावों में
कांग्रेस पहले नंबर
पर रही और बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। पंचायत समिति की 144 सीटों में बीजेपी को 33 सीटें
मिली हैं, कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं। महाविकास
आघाडी को कुल 73 सीटें (शिवसेना-22, एनसीपी-16, कांग्रेस-35) मिली हैं। अन्य उम्मीदवारों को 38 सीटें मिली हैं। बीजेपी की 23 सीटों के आगे महाविकास आघाडी ने
46 सीटों पर कब्जा किया है यानी तीनों पार्टियां मिलकर बीजेपी से ठीक दोगुनी सीटों
पर ज्यादा हैं और पंचायत समिति की सीटों की बात करें तो अकेले कांग्रेस की सीटें
बीजेपी से ज्यादा हैं। बीजेपी के लिए यह खतरे की घंटी है। नाना पटोले ने सबसे पहले
ऐलान किया कि वे स्थानीय चुनावों में अपने दम पर लड़ेगी। उसका असर दिखाई दिया।
एनसीपी के अजित दादा पवार पर
कांग्रेस के नाना पटोले भारी पड़े। खासकर नागपुर से
बीजेपी के नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्गज नेता आते हैं,लेकिन कांग्रेस ने तो नागपुर में बीजेपी को बहुत पीछे छोड़
दिया। शिवसेना इस चुनाव में चौथे नंबर की पार्टी बन कर सामने आई। देवेंद्र फडणवीस
ने इस बारे में कहा कि,बीजेपी का स्पेस लगातार बढ़
रहा है, शिवसेना का स्पेस लगातार कम हो रहा है। आज यह नौबत आ गई कि वो
चौथे नंबर पर चली गई। कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाने की वजह से इन दोनों पार्टियों
ने शिवसेना का स्पेस खाया है।