- Back to Home »
- National News »
- भारत ने टीकाकरण के मामले में किया 90 करोड़ का आंकड़ा पार...
Posted by : achhiduniya
02 October 2021
देश में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू
हुआ था और यह अभियान अब भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा
कि भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में 90 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है। उन्होंने
लिखा,शास्त्री जी ने जय जवान- जय किसान का नारा दिया था और श्रद्धेय अटल जी ने जय विज्ञान जोड़ा और मोदी
दी ने जय अनुसंधान का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है। सरकारी
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 24 हजार 354 कोरोना के
नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल देश में 2,73,889 कोविड मरीजों का इलाज चल
रहा है। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.81 प्रतिशत हैं। देश भर में कोविड
जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में 14,29,258 लोगों की जांच की गयी हैं।
देश में कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 कोविड परीक्षण किये गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
मंत्रालय ने बताया था कि आज पिछले 24 घंटे में
69 लाख 33 हजार 838 टीके लगाये गये। प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाये जा
रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554
कोविड टीके


