- Back to Home »
- Politics »
- नई पार्टी से सियासी जंग शुरू करने की तैयारी में कैप्टन अमरिंदर सिंह...
Posted by : achhiduniya
01 October 2021
कांग्रेस छोड़ने के बाद से पंजाब
के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीजेपी
में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थी जिसे उन्होने विराम देते हुए नई सियासी जंग शुरू
करने के लिए जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले
हैं। कैप्टन की नई पार्टी का नाम पंजाब विकास पार्टी होगा। सूत्रों के अनुसार अपनी
नई पार्टी के गठन पर विचार करने के लिए कुछ ही दिनों में कैप्टन अपने करीबी नेताओं
की एक बैठक बुलायेंगे जिसमें सिद्धू विरोधी गुट के तमाम नेता शामिल होंगे। कैप्टन
पहले भी कह चुके हैं कि
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को
हराना उनका पहला लक्ष्य है। ऐसे में उनकी नव गठित पार्टी की ओर से सिद्धू के खिलाफ
आगामी विधानसभा चुनाव में एक मजबूत दावेदार को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा। इस
बीच कैप्टन पंजाब के तमाम किसान नेताओं से भी सम्पर्क साधेंगे। साथ ही कुछ छोटे
दलों को भी अपने साथ लाएंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा था, मैं 52 साल से राजनीति में हूँ, लेकिन उन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया। साढ़े
दस बजे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि आप इस्तीफा दे दो। मैंने कोई सवाल
नहीं पूछा। चार बजे मैं राज्यपाल के पास गया और इस्तीफा दे दिया अगर 50 साल के बाद भी आप मुझ पर संदेह करेंगे। मेरी विश्वसनीयता दांव
पर है और कोई भरोसा नहीं है, तो ऐसे में पार्टी में रहने का
कोई मतलब नहीं है। अपने इसी बयान के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने
का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि उन्होंने ये स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस जरूर छोड़
रहे हैं लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से उन्हें जिस अपमान का सामना करना पड़ा, उससे वे बेहद आहत हैं।


