- Back to Home »
- Discussion »
- PM नरेंद्र मोदी से की PJ-CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाक़ात हुई इन अहम मुद्दो पर बात...
Posted by : achhiduniya
01 October 2021
पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात की। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा
कि उनसे मुलाकात को लेकर कोई एजेंडा नहीं था, यह पहली
मुलाकात थी।
उन्होंने प्रधानमंत्री से धान खरीद को स्थगित करने के केंद्र के फैसले को वापस
लेने का अनुरोध किया है। चन्नी ने बैठक के बाद कहा,कृषि हमारी
आय
का मुख्य स्रोत है। मैंने प्रधानमंत्री से कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे
किसानों के साथ गतिरोध का समाधान खोजने में मदद करने के लिए कहा है। सीएम चन्नी ने बताया कि पहली बात
मैंने पीएम मोदी से कहा, पहले एक अक्टूबर से धान खरीद
शुरू होती है,लेकिन सरकार ने उसे 10 अक्टूबर कर दिया है। मैंने उनसे अभी शुरू
करवाने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे। सीएम ने बताया
कि दूसरी बात मैंने पीएम को बताया, कृषि
हमारी आय का मुख्य स्रोत है। मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि तीन कृषि बिल का
विवाद खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि हम भी उसका हल ढूंढ़ना चाहते हैं। मैंने
उनसे किसानों से बातचीत शुरू करने की बात की है। मैंने उनसे कहा कि ये तीनों बिल
खत्म किए जाए। उन्होंने तीसरी बात करतारपुर
कॉरिडोर को लेकर की कि,पाकिस्तान और भारत में जो
करतरापुर कॉरिडोर बना है, उसके लिए मैंने कहा है कि वो
कोरोना की वजह से बंद हो गया है। उसे उसे तुरंत खोल दिया जाए। ताकि श्रद्धालु वहां
जा सकें। कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को
मुख्यमंत्री बनाया था।


