Posted by : achhiduniya 16 October 2021

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को निशाने पर लेकर  जी-23 के असंतुष्ट नेताओं को नसीहत देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मैं पार्टी की पूर्णकालिक अध्यक्ष हूं और मुझसे बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। सोनिया गांधी ने पेट्रोल-डीजल औऱ घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, अर्थव्यवस्था की हालत, किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी कांड को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार सब कुछ बेचने पर तुली हुई है। जी-23 के नेता लंबे समय से 
संगठन में व्यापक बदलाव और प्रभावी नेतृत्व के लिए चुनाव की वकालत कर रहे हैं। सोनिया ने जोर देकर कहा,अगर आप मुझे बोलने की इजाजत दें तो मैं पूर्णकालिक और सक्रिय अध्यक्ष हूं। उन्होंने जी 23 नेताओं को नसीहत देते हुए कहा,मैंने सदा स्पष्टवादिता की सराहना की है। मुझसे मीडिया के जरिये बात करने की जरूरत नहीं है। इसलिए हम सभी यहां खुली और ईमानदार चर्चा करते हैं, लेकिन इस चारदीवारी से बाहर जो बात जाए वो सीडब्ल्यूसी का सामूहिक फैसला होना चाहिए। 
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए आत्मसंयम और अनुशासन की जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा संगठन कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना चाहता हैउन्होंने किसान आंदोलन, महामारी के दौरान राहत एवं सहायता तथा समाज के निचले तबके के खिलाफ अत्याचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा,मैं इन मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने उठाया था जैसे डॉक्टर मनमोहन सिंह जी और राहुल गांधी ने किया। मैं समान 
विचारधारा वाले दलों से बातचीत कर रही हूं। हमने राष्ट्रीय मुद्दों पर संयुक्त बयान जारी किए हैं और संसद में भी अपनी रणनीति में समन्वय स्थापित किया है। उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ही इसे टालना पड़ा तथा अब इसकी रूपरेखा पेश की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा, हमारे सामने कई चुनौतियां 

आएंगी, लेकिन अगर हम एकजुट रहते एवं अनुशासित रहते हैं और सिर्फ पार्टी के हित पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा करेंगे। कांग्रेस में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया इस साल एक नवंबर से शुरू होगी, जो अक्टूबर 2022 तक चलेगी। सूत्र बताते हैं कि अक्टूबर 2022 तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: SIT ने 11 लोगों से की पूछताछ, चंपत राय के पूर्व ड्राइवर से भी सवाल-जवाब।@ एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में लॉन्च किया नया बेसिक फेयर, अब और कम कीमत में उड़ान भर पाएंगे यात्री।@ ओडिशा-गर्भवती महिला और युवक पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों पर गंभीर आरोप।@ दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम।@ सीता के जन्मस्थान जनकपुर से राम नगरी अयोध्या तक चलेगी ट्रेन, यूपी, बिहार से नेपाल तक जाएगा सर्किट।@ भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता, नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती।@ लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर मॉड्यूल पर शिकंजा- अमृतसर में NIA ने जब्त की बड़ी संपत्ति।@ अल नीनो का खतरा, कृषि मंत्री ने दिए कम बारिश वाले जिलों में इमरजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश।@ IDFC बैंक फ्रॉड केस में CBI की पहली चार्जशीट दाखिल, CREST चंडीगढ़ के 75.34 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप।@ तमिलनाडु के किसानों को CM विजय का बड़ा तोहफा, 75 हजार रुपये तक का कर्जा माफ।@ दिल्ली NCR का दायरा नहीं घटेगा, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में फैसला, 4 नमो सिटी बनाने का प्रस्ताव।@ बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान की कराई परेड, हाथ जोड़े और कान पकड़े कान दिखा TMC का पुष्पा। @ दिल्ली के कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों और मकानों पर चला बुलडोजर।@ पाक-अफगानिस्तान नहीं, बल्कि मणिपुर ड्रग कॉरिडोर है तस्करों का नया रूट, यूपी-राजस्थान तक पहुंची नशे की खेप।@ आधार का यूज सिर्फ पहचान पत्र के लिए हो, घुसपैठिए ले रहे फायदा', SC का केंद्र राज्यों और EC को नोटिस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -