- Back to Home »
- State News »
- थोड़ी-थोड़ी पी लिया करो और सो जाया करो...महिला कांग्रेस मंत्री अनिला भेड़िया
Posted by : achhiduniya
16 October 2021
छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार में महिला और बाल कल्याण
मंत्री अनिला भेड़िया ने एक कार्यक्रम के दौरान गांव
के लोगों को शराब पीने की सलाह दे दी। इसके बाद मंत्री के इस बयान की खूब चर्चा हो
रही है। मंत्री अनिला भेड़िया अपनी इस सलाह में शराब पीने के लिए कहा। गुरुवार को
मंत्री ने एक गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि थोड़ी-थोड़ी पी लिया
करो और सो जाया करो।
मंत्री की इस अजीब सलाह की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही
है। विरोधी मंत्री को घेरने में लगे हैं। दो बार विधायक रह चुकी मंत्री अनिला
राजधानी रायपुर से 120 किमी दूर बलोद जिले के सिंहोला गांव में आयोजित एक
कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। मंत्री
को बताया गया था कि उनके इलाके में शराब की खपत काफी बढ़ गई है। शराब पीने की सलाह
के बाद उपजे विवाद पर अनिला भेड़िया ने कहा कि उनके बयान को तोड़-
मरोड़कर पेश किया
गया। उन्होंने इसे एक राजनीतिक शरारत करना बताया। मीडिया से चर्चा में अनिला ने कहा कि मैं उन पुरुषों
को संबोधित कर रही थी जो शराब के आदी हो चुके हैं। मैंने उन्हें थोड़ा पीने की
सलाह दी। उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने वहां पर लोगों को सलाह दी थी
कि महिलाओं को घर के कामकाज के चलते काफी तनाव झेलना पड़ता है। इसलिए मैंने
पुरुषों से शराब छोड़ने की बात कही थी।