- Back to Home »
- State News »
- वैक्सीन की दो डोज़ अनिवार्यता में शिथिलता एक डोज वालो को मिलेगी हर जगह आने-जाने की छूट..स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
वैक्सीन की दो डोज़ अनिवार्यता में शिथिलता एक डोज वालो को मिलेगी हर जगह आने-जाने की छूट..स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
Posted by : achhiduniya
17 October 2021
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि दिवाली के
बाद जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की एक डोज भी ली हुई है, उन्हें हर जगह जाने की छूट दी जाएगी। वे मुंबई लोकल, मॉल्स और अन्य जगहों में जा सकेंगे। दिवाली के बाद कोरोना
संक्रमण का जायजा लेकर यह निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की असुविधाओं
को दूर करने के लिए वैक्सीन की एक डोज लेने वालों की भी
कहीं भी आने-जाने की छूट
दे दी जाएगी। हालांकि राजेश टोपे ने यह भी कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय सीएम
उद्धव ठाकरे ही लेंगे। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। फिलहाल हर रोज़ कोरोना संक्रमितों के नए
केस डेढ़ से दो हजार के करीब आ रहे है। राज्य में फिलहाल 29 हजार 627 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना रिकवरी रेट भी 97.38 है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि प्रतिबंधों में ढिलाई के
बावजूद कोरोना संक्रमण में बढ़ोत्तरी दिखाई नहीं दे रही है। इन बातों को ध्यान में
रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक अहम जानकारी दी है। मंदिर और थिएटर्स खुलने के बाद भी अगर
दिवाली