- Back to Home »
- Discussion »
- गुजरात कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद वन टू वन राय ली राहुल गांधी ने...
Posted by : achhiduniya
22 October 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल
गांधी ने दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों और नए प्रदेश अध्यक्ष
की नियुक्ति को लेकर बैठक की। बैठक में कई बड़े नेताओं ने हार्दिक पटेल को प्रदेश
अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर कड़ा विरोध जताया। खास बात ये रही की संगठन
महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रभारी रघु शर्मा के साथ राहुल गांधी ने सभी नेताओं से
इक्कठे चर्चा के अलावा सभी नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी की। वन टू वन मुलाकात
में उन्होंने सभी नेताओं की राय ली। कई वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक पटेल को प्रदेश
अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ नेताओं ने यह भी
इशारा कर दिया कि अगर हार्दिक को कमान मिलता है तो वो पार्टी भी छोड़ सकते हैं। सूत्रों
के मुताबिक इन वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि हार्दिक की उम्र अभी काफी कम है। बैठक
में नेताओं ने बताया कि उन्हें बहुत अनुभव भी नहीं है और सबसे ज़्यादा बड़ी बात की
हार्दिक अभी तक एक जाति विशेष यानी केवल पटेलों के हीं नेता के तौर पर जाने जाते
हैं जो पार्टी के खिलाफ जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक़ क्योंकि राज्य के
मुख्यमंत्री भी पटेल हैं तो अगर चुनाव में पटेल समुदाय को किसी को चुनना होगा भी
तो वो मुख्यमंत्री को चुनेंगे।