- Back to Home »
- Politics »
- बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ और किसानों को पूरा कर्जा माफ...प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञा यात्रा में ऐलान
बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ और किसानों को पूरा कर्जा माफ...प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञा यात्रा में ऐलान
Posted by : achhiduniya
23 October 2021
बाराबंकी में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका
गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारे घोषणापत्र के कुछ प्रमुख वादे हैं। इनमें स्कूली
लड़कियों के लिए मुफ्त ई-स्कूटी और मोबाइल फोन, कृषि ऋण
माफी, गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 25,000
रुपये, सभी के लिए बिजली बिल आधा और कोविड काल के लंबित बिजली बिलों की
पूर्ण माफी करने का वादा है। उन्होंने कहा कि हम 20 लाख युवाओं को
सरकारी नौकरी भी
देंगे। चावल और गेहूं के लिए 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 400 रुपये
प्रति क्विंटल भाव तय करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना
काल का बकाया साफ और किसानों को पूरा कर्जा माफ। प्रियंका ने कहा कि यूपी में
सत्ता में कांग्रेस आई तो वह कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवारों को 25 हजार रुपये और 20 लाख
युवाओं को सरकारी रोजगार दिलाया जाएगा। 2500 में
गेहूं धान खरीदेंगे जैसे छत्तीसगढ़ में खरीद
रहे हैं। लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते
में तमरसेपुर गांव में खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से भी मुलाकात की। प्रियंका
खेत में ही महिलाओं के बीच बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से प्रियंका
को जलेबी खिलाई। इस बीच एक बुजुर्ग महिला ने उनके कैमरामैन का माइक ले लिया। इस पर
प्रियंका ने कहा अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी लेंगी।