- Back to Home »
- International News »
- चीन की नई चाल ‘जहरीले खिलौने’ कर रहा निर्यात...
Posted by : achhiduniya
22 October 2021
अमेरिका में चीन में बने खिलौनों की एक खेप को जब्त किया गया। इन खिलौनों पर
खतरनाक कैमिकलों की परत चढ़ी हुई है। ये खिलौने भारत में भी बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय
हैं। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा (CBP) बल ने छुट्टियों में खरीदारी बढ़ने के मद्दनेजर उपभोक्ताओं को
आगाह किया था कि हाल ही में सीसा, कैडमियम और बेरियम जैसे कैमिकल
के असुरक्षित स्तर की परत चढ़े खिलौने जब्त किए गए हैं। ऐसे में बच्चों के खिलौनों
की ऑनलाइन खरीदारी करते समय
बेहद सतर्कता बरतें। आधिकारिक बयान के अनुसार, सीबीपी अधिकारी और एक उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी)
अनुपालन अन्वेषक ने 16 जुलाई को खिलौनों की शुरुआती
जांच की थी। चीन से आई सात बक्सों की खेप में में लगोरी 7 स्टोन के 295 पैकेट शामिल थे, जो भारत
में बच्चों का पसंदीदा खेल है। इसमें बच्चे एक के ऊपर एक कर रखे गए सात चौकोर
पत्थरों पर एक गेंद फेंक कर, पत्थरों को गिराते हैं और फिर
उन्हें एक के ऊपर एक कर दोबारा जमाते हैं। भारत
में इसे पिट्ठू या सतोलिया कहा जाता है। सीबीपी
ने 24 अगस्त को जांच के लिए सी लैब में खिलौनों के 9
सैंपल्स भेजे थे, जिसकी जांच में पता चला कि खिलौनों पर सीसा, कैडमियम और बेरियम की परत चढ़ी है। परत में इन रसायनों का उपयोग
उपभोक्ता उत्पादों के लिए सुरक्षित स्तर से अधिक किया गया। इसके बाद चार अक्टूबर
को सीबीपी ने खेप को जब्त किया। बाल्टीमोर के सीबीपी के एरिया पोर्ट निदेशक