- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर पर बनाए क्रिस्पी और टेस्टी ब्रेड रोल जाने कैसे....?
Posted by : achhiduniya
30 October 2021
आप घर पर आसानी से ब्रेड रोल को क्रिस्पी बना सकते हैं। जब भी ब्रेड रोल बनाएं तो इसके लिए फ्रेश ब्रेड ही
लें। आप एक बड़े कटोरी में पानी भरें और ब्रेड को इसमें डिप कर तुरंत इसे दूसरे
हथेली से निचोड़ दें। इसके उपर आप स्टफिंग भरें और चारो तरफ से इसे बंद कर लें अगर
आप ब्रेड को गीला नहीं करेंगे तो ये तेल सोख सकते हैं। आपकी स्टफिंग गीली नहीं
होनी चाहिए। इन्हें ड्राई रखना जरूरी है अगर
आप आलू या पनीर की स्टफिंग भर रहे हैं तो इसमें टमाटर न डालें। कोशिश करें कि
स्टफिंग टेस्टी हो तभी ब्रेड रोल क्रिस्पी और टेस्टी
बनेगा। जब भी ब्रेड रोल को
फ्राई करें तो सबसे पहले इन्हें डीप ऑयल में ही फ्राई करें अगर आप कम आंच पर इसे
फ्राई करते हैं तो ये क्रिस्पी नहीं बनेंगे और इसमें तेल भी बहुत लगेगा,लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ये जल न जाएं। इसलिए आंच का
ध्यान रखें अगर तेल अधिक गर्म है तो इसे सिम कर दें। पहले सारी ब्रेड स्लाइसेस
में स्टफिंग भर लें और इसके बाद सब एक साथ फ्राई करें,लेकिन ध्यान रहे एक बार में 3 या 4 से अधिक रोल न फ्राई करें।