- Back to Home »
- Property / Investment »
- उच्तम वित्तीय पैकेज सैलरी का दौर अगले वर्ष से लौटेगा
Posted by : achhiduniya
20 October 2021
2022 में
भारत में कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.3 फीसदी
की बढ़ोतरी होगी। 2021 में इसके 8 फीसदी
रहने का अनुमान है। वैश्विक सलाहकार, ब्रोकिंग
और समाधान कंपनी विलिस टावर्स वॉटसन की सैलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों के सामने कर्मचारियों को आकर्षित
करने और उन्हें अपने साथ जोड़े रखने की चुनौती है। ऐसे में 2022 में कंपनियां कर्मचारियों को अधिक वेतनवृद्धि देंगी। रिपोर्ट
में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत में अगले साल सबसे अधिक वेतनवृद्धि भारत में होगी।
अगले 12 माह के दौरान कारोबारी परिदृश्य में सुधार की उम्मीद है। यह
रिपोर्ट छमाही सर्वे है। यह सर्वे मई और जून, 2021 के
दौरान एशिया-प्रशांत की
विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की 1,405 कंपनियों के बीच किया गया। इनमें से 435 कंपनियां भारत की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 52 फीसदी भारतीय कंपनियों का मानना है कि अगले 12 माह के दौरान उनका राजस्व परिदृश्य सकारात्मक रहेगा। 2020 की चौथी तिमाही में ऐसा मानने वाली कंपनियों की संख्या 37 फीसदी थी। कारोबारी परिदृश्य में सुधार से नौकरियों की स्थिति
भी सुधरेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 फीसदी
कंपनियां अगले एक साल के दौरान नयी नियुक्तियों की तैयारी कर रही हैं। यह 2020 की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है। नौकरियों में कंपनियां
ऊंचे वेतन की पेशकश करेंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में नौकरी छोड़ने की
दर भी क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में कम रही है। डेलॉयट ने अपने सर्वे में कहा था कि 2022 में औसत वेतन वृद्धि बढ़कर 8.6 फीसदी
होने की उम्मीद है जो 2019 के महामारी के पहले के स्तर के
बराबर होगी। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 25 फीसदी कंपनियों ने 2022 के लिए दोहरे अंकों की वेतन वृद्धि देने का अनुमान लगाया है।