- Back to Home »
- Politics »
- अबकी बार भाजपा साफ… सुभसपा व सपा का हुआ गठबंधन
Posted by : achhiduniya
20 October 2021
समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन की
घोषणा की। सपा प्रमुख और पूर्व
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सुभसपा के अध्यक्ष ओपी
राजभर ने मुलाकात के बाद दोनों दलों ने गठबंधन का ऐलान
किया। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि सुभासपा और AIMIM के बीच गठबंधन नहीं होगा। 2017 के
विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। समाजवादी पार्टी
के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से दोनों नेताओं की मुलाकात की फोटो के साथ लिखा गया,वंचितों, शोषितों,
पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई
समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए
साथ, यूपी में भाजपा साफ! समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद ओम
प्रकाश राजभर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,अबकी
बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ
सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार
के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व
मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात
की। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश
यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसके
बाद उन्हें करारी हार मिली। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीएसपी के साथ गठबंधन किया था, जिसमें भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। बड़े दलों के साथ गठबंधन
को लेकर अखिलेश यादव का अनुभव ठीक नहीं रहा है। इसीलिए उन्होंने हाल ही में कहा था
कि वह किसी बड़े दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वह छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे।