- Back to Home »
- Discussion »
- घरों का मालिकाना हक महिलाओं के नाम..आजादी के अमृत महोत्सव पर बोले पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
05 October 2021
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वक्त जब लखनऊ की बात आती थी तो कहा
जाता थी कि पहले आप, आज हमें तकनीक को भी कहना
पड़ेगा पहले आप। देश के 70 से ज्यादा
शहरों के आधारभूत ढांचे में बड़ा बदलाव आया है। शहरों में कूड़े निस्तारण की
व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। कचरा निस्तारण से बिजली बनने के साथ सड़क निर्माण
भी हो रहा है। इलेक्ट्रिक बसों को भी उन्होंने आधुनिक तकनीक का प्रतिबिंब बताया। पीएम मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में
आजादी के अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत एक करोड़ से भी
ज्यादा आवास का निर्माण हुआ है। इनमें से 80 फीसदी
से ज्यादा घरों का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर है। पहले के वक्त में महिलाओं के
नाम पर आवास,
दुकान या वाहनों का स्वामित्व नहीं होता था, लेकिन अब तस्वीर बदली है। पीएम ने कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी
ने किया क्या है, लेकिन लाखों गरीबों को लखपति बनाने का काम पीएम
मोदी ने किया है। ये आवास उनकी बड़ी संपत्ति हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार
ने 1.13 करोड़ घर देने का लक्ष्य रखा है। सरकार अब तक 50 लाख से ज्यादा घर बना कर दे चुकी है। 2014 के पहले घरों के आकार को लेकर कोई नीति नहीं थी, लेकिन उनकी सरकार ने यह बदलाव किया है। उन्होंने घर खरीदारों की
मदद के लिए रेरा कानून का भी जिक्र किया। सरकार किराया कानून ला रही है, जिससे मकान मालिकों और किरायेदारों की बीच विवाद खत्म हो जाएगा।
पीएम मोदी ने रेहड़ी पटरी वालों को दिए गए छोटे



