- Back to Home »
- Politics »
- सोनिया गांधी द्वारा सिद्धू का इस्तीफा मंजूर होने के बाद ये बन सकते है पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष...
सोनिया गांधी द्वारा सिद्धू का इस्तीफा मंजूर होने के बाद ये बन सकते है पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष...
Posted by : achhiduniya
05 October 2021
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने हेलीकॉप्टर से
दिल्ली आने का प्लान था,लेकिन फिर इस प्लान में बदलाव
किया गया और वह पार्टी आलाकमान के निर्देश पर अपने साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस
कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए
रेस में आगे चल रहे लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को स्पेशल
चार्टर प्लेन से दिल्ली लेकर
आए। माना जा रहा है की सोनिया गांधी नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर सकती हैं।
इसके बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के
मुताबिक, कुलजीत नागरा और रवनीत सिंह बिट्टू प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी जा सकती हैं।
सोनिया गांधी इन दोनों में से ही किसी एक को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना सकती
हैं।
दोनों नेता दिल्ली पहुंचे हैं। खुद पंजाब के सीएम
चरणजीत सिंह चन्नी दोनों को अपने साथ चार्टर प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंचे हैं।

