- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- सैटेलाइट कंपनी स्टारलिंक की भारत में जल्द सर्विस की शुरुआत
Posted by : achhiduniya
03 October 2021
एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी स्टारलिंक जल्द ग्रामीण भारत से देगी सर्विस कंपनी के
टॉप मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार स्टारलिंक भारत में अपने सर्विस की शुरुआत 10 ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से करेगी। दुनिया के सबसे अमीर शख्स
एलन मस्क ने पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी के अधिकारी बहुत जल्द लोकसभा सदस्यों, मंत्रियों और महत्वपूर्ण अधिकारियों संग इस संबंध में वर्चुअल
बैठक करेंगे। स्टारलिंक एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी है। अभी तक की योजना के मुताबिक दिसंबर 2022 से
भारत में यह कंपनी ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कर देगी। शुरुआत
में यह 2 लाख टर्मिनल के लिए सरकार से मंजूरी हासिल करने की प्रक्रिया
में है। स्टारलिंक सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस देती है। इसकी
मदद से पहाड़ी, ग्रामीण और सुदूर एरिया में कहीं भी इंटरनेट की
पहुंच हो सकती है। स्टारलिंक के इंडिया प्रमुख संजय भार्गव ने कहा कि इस महीने वह
सांसदों, अधिकारियों और मंत्रियों से अहम मुलाकात कर सकते हैं। एक सोशल
मीडिया पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि स्टारलिंक के ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 5000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सर्विस के
लिए प्रत्येक कस्टमर से 99


