- Back to Home »
- Politics »
- रिकार्ड जीत हासिल कर माना जनता का आभार..सीएम ममता बनर्जी ने
Posted by : achhiduniya
03 October 2021
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर 58,832 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने के बाद कहा कि नंदीग्राम
में रची गई साजिश का भवानीपुर के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। चुनाव परिणाम के
लिए भवानीपुर और पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुख्यमंत्री
और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव से जीता
है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। जब बंगाल का चुनाव शुरू
हुआ था तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ
था। केंद्र सरकार ने
षड्यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। मैंने खुद
चुनाव लड़ा था लेकिन अभी वो मामला न्यायालय में है। क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ
था। मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उसके बाद
उपचुनाव आया। मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की। ममता
बनर्जी ने कहा कि भवानीपुर सीट में लगभग 46
प्रतिशत नॉन बंगाली लोग रहते हैं, उन्होंने भी मुझे वोट दिया।
पश्चिम बंगाल के लोग भवानीपुर की ओर देख रहे हैं, जिसने
मुझे प्रेरित किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कोलकाता में अपने आवास के बाहर अपने समर्थकों को
बधाई भी दी। भवानीपुर सीट जीतने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि भवानीपुर की


