- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भाजपा कर सकती है कैप्टन की नई पार्टी के साथ गठबंधन...
Posted by : achhiduniya
20 October 2021
पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई
पार्टी बनाने की घोषणा के बाद अब भाजपा ने भी उन्हें भविष्य में समर्थन देने की
घोषणा की है। बीजेपी के पंजाब प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा
कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन के लिए बीजेपी तैयार है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं, हालांकि इस बारे में संसदीय बोर्ड ही फैसला कर सकता है। उन्होंने
कहा कि पंजाब के लोगों के हितों के मुद्दों पर जब उन्होंने कोताही बरती तो हमने
विरोध किया,लेकिन राष्ट्र की
सुरक्षा की बात आई सीमा की सुरक्षा की बात आई
तो हम उन्हें शाबाशी भी देते रहे हैं। वे सैनिक रहे हैं, हम मानते हैं कि अमरंदिर सिंह अच्छे देशभक्त हैं। किसान आज भी
हमारे साथ हैं। किसानों के हित के लिए हम पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। वो भी किसानों के हित की बात कर रहे हैं। आगे
मिल कर बैठेंगे बात करेंगे। उन्होंने किसान
आंदोलन के बारे में कहा यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित आंदोलन है।