- Back to Home »
- Discussion »
- हमारे 9 जवान मारे गए और भारत को पाकिस्तान के साथ टी20 मैच की पड़ी... असदुद्दीन ओवैसी का केंद्र पर हमला
हमारे 9 जवान मारे गए और भारत को पाकिस्तान के साथ टी20 मैच की पड़ी... असदुद्दीन ओवैसी का केंद्र पर हमला
Posted by : achhiduniya
19 October 2021
हैदराबाद शहर में एक जनसभा में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल
मुसलमीन (AIMIM)
के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान
हर रोज कश्मीर में भारतीयों के साथ 20-20 खेल रहा है। घाटी में आए दिन गैर कश्मीरी
नागरिकों की हत्या के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि यह बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र
सरकार की नाकामी है। बिहार के गरीब प्रवासी मजदूर मारे जा रहे हैं, टारगेटेड किलिंग हो रही हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो और गृह मंत्री
अमित शाह क्या कर रहे हैं? पुलवमा और श्रीनगर में
आतंकियों ने बिहार और यूपी के
एक-एक मजदूर की हाल में हत्या कर दी है। पिछले कुछ
दिनों में 8-9 आम नागरिकों की आतंकी हत्या कर चुके हैं, जिसको लेकर घाटी में दहशत है। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कभी भी
दो चीजों पर कुछ नहीं बोलते हैं। एक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर और दूसरा लद्दाख में हमारी सीमा के भीतर घुसे चीनी सेना पर। ओवैसी ने कहा, पीएम
मोदी चीन के बारे में बोलने से डरते हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में चल रहे सैन्य
अभियान के दौरान जवानों के शहीद होने की घटना पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कश्मीर में हमारे 9 जवान मारे गए हैं और भारत 24 अक्टूबर को
पाकिस्तान के साथ टी20 मैच खेलेगा।