- Back to Home »
- Discussion »
- एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले निचले स्तर की राजनीति है... क्रांति रेडकर वानखेड़े का सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र
एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले निचले स्तर की राजनीति है... क्रांति रेडकर वानखेड़े का सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र
Posted by : achhiduniya
28 October 2021
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति
रेडकर वानखेड़े ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी में लिखा है, माननीय उद्धव जी बचपन से मराठी आदमी के न्याय और हक़ के लिए
लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई। छत्रपति शिवाजी
महाराज और हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का आदर्श लेकर बड़ी हुई। इन दोनों ने
सिखाया कि किसी पर अन्याय करो मत, खुद पर अन्याय सहो मत। उसी के
मद्देनजर आज मैं अपने निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के
खिलाफ मजबूती से खड़ी
हूं और लड़ रही हूं। रेडकर ने लिखा है, सोशल
मीडिया पर मौजूद लोग सिर्फ मजे ले रहे हैं। मैं एक कलाकार हूं। राजनीति मुझे नहीं
आती और मुझे उसमें पड़ना भी नहीं है। हमारा कुछ भी संबंध ना होते हुए रोज सुबह हम
पर लांछन लगाया जाता है। शिवराया के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़
हो रहा है। मजाक हो रहा है। आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें
मंजूर नहीं होता। एक महिला और उसके परिवार पर निजी हमले