- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- राज्यपाल कोश्यारी ने फिल्म 'सोसायटी' का पोस्टर लांच कर कही यह बात....
Posted by : achhiduniya
07 October 2021
राज्यपाल भवन में हुए कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत
सिंह कोश्यारी ने फिल्म ‘सोसायटी’ का पोस्टर लॉन्च किया। उन्होने कहा की ऐसी फिल्में बननी चाहिए, जो समाज
का दर्पण हैं। इन दिनों पाश्चात्य संस्कृति पर ज्यादातर फिल्में बनती हैं, जबकि भारतीय संस्कृति और समाज के अनछुए पहलुओं पर लगातार
फिल्में बनाने की जरूरत है, क्योंकि आज के युवा परंपराओं
से कट रहे हैं, इसलिए फिल्म मेकर्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे
इस बात का ख्याल रखें और युवाओं को संस्कृति से जोड़े रखे इस तरह की
कहानियों पर
जोर दे। साथ ही उन्होंने पूरी टीम को फिल्म ‘सोसायटी’ के लिए बधाई दी। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश मोहंती, फिल्म के राइटर और डायरेक्टर धीरज सार्थक के अलावा फिल्म के
अभिनेता IRS
डिप्टी कमीशनर अन्वेष और अभिनेत्री सपना पति
मौजूद रहे। एसआर इंटरप्राइजर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत अन्वेष ने ही
दिया है। सच्ची घटना पर बनी फिल्म ‘सोसायटी’, समाज का एक ऐसा सच बयान करती है, जिस पर
दरअसल हमारी नजर जाती तो है, पर उसको एक फिल्म के रूप में ढालने
की कोशिश बहुत कम होती है। फिल्म में दिखाया गया है
कि समाज में रहने वाले लोगों की
मानसिकता रातों-रात नहीं बदलती। इसमें काफी वक्त लगता है। यह कहानी एक ऐसे शख्स की
है, जो सोशियो-साइको-पैथ है। उसका सामान्य व्यक्तित्व एक खास स्थिति
में बदल जाता है और उसके बाद वो खतरनाक तरीके से व्यवहार करता है। सामाजिक मुद्दे
पर बनी इस फिल्म में डिप्टी कमिश्नर (IRS) अन्वेष
न सिर्फ दमदार लीड रोल में हैं, बल्कि उन्होंने फिल्म में
म्यूजिक भी दिया है। अन्वेष ब्यूरोक्रेसी के साथ-साथ क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं। इस
फिल्म को धीरज सार्थक ने लिखा और डायरेक्ट किया है धीरज सार्थक ने, जो अपनी फिल्मों के जरिये अक्सर समाजिक मुद्दों को उठाते हैं।
वेब सीरीज में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना पति भी फिल्म में नजर आएंगी, एसआर इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी यह फिल्म जल्द रिलीज होगी।