- Back to Home »
- Politics »
- हिम्मत हो तो महाविकास आघाडी सरकार को गिराकर दिखाओ? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी भाजपा को चुनौती
Posted by : achhiduniya
15 October 2021
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वार्षिक दशहरा उत्सव
के दौरान हिंदुत्व को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जोरदार हमला बोला। सीएम
उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज आरएसएस की भी सभा हुई। हिंदुत्व की बात हुई, मैं मोहन जी को कहता हूं कि माफ कीजिए, आज मैं आप पर टीका नहीं कर रहा। हिंदुत्व का मतलब राष्ट्र प्रेम
है। बालासाहेब ने कहा था कि पहले हम देशवासी हैं, उसके
बाद धर्म आता है। धर्म घर पर रख हम जब बाहर निकलते हैं, तब देश हमारा धर्म होता है। इस दौरान सीएम उद्धव ने बीजेपी को
ललकारते हुए कहा कि अगले महीने हमारी सरकार को 2 साल हो जाएंगे, अब भी कहता हूं, हिम्मत
हो तो इस सरकार को गिराकर दिखाओ? मुख्यमंत्री ठाकरे ने शिवसेना
की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने कहा कि
भाजपा ना ही 'वीर’ सावरकर को समझ पाई है और ना ही
महात्मा गांधी को। ठाकरे ने गठबंधन समाप्त होने के बाद शिवसेना को भ्रष्ट करार
देने को लेकर भाजपा की आलोचना की, उनकी सरकार गिराने की चुनौती
दी।