- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस नए पार्टी अध्यक्ष पर चर्चा इस दिन...
Posted by : achhiduniya
09 October 2021
कांग्रेस ने नए
अध्यक्ष का चुनाव, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अगले साल होने वाले
विधान सभा चुनावों पर मंथन के लिए 16 अक्टूबर
को अपने शीर्ष निकाय यानी कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी (CWC) की बैठक बुलाई है। पार्टी ने एक बयान में कहा गया है,कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे
होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा
है कि इस बैठक के
एजेंडे में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति,आगामी
विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव
शामिल होंगे। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और कपिल
सिब्बल ने सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी। आजाद ने सोनिया गांधी को
पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पार्टी से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए कांग्रेस
कार्य समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए। सिब्बल ने भी पार्टी की पंजाब इकाई में मचे
घमासान के बीच पिछले दिनों पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक
चुनाव कराये जाने चाहिए।