- Back to Home »
- State News »
- 5500 करोड़ रुपये होंगे खर्च,यूपी के जेवर में बनने वाली नई फिल्म सिटी का निर्माण कार्य तेज….
Posted by : achhiduniya
07 October 2021
यमुना अथॉरिटी के सीईओ
अरुणवीर सिंह के अनुसार फिल्म सिटी का निर्माण एक
हजार एकड़ जमीन पर किया जाना है। फिल्म सिटी के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी लगभग
90 फीसद तक पूरा हो चुका है। फिल्म सिटी के संबंध में हुई बैठक के मुताबिक दिसम्बर
2021 तक निर्माण कार्य शुरु हो सकता है। जेवर में बनने वाली फिल्म
सिटी
को लेकर डीपीआर को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यमुना
अथॉरिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी का निर्माण तीन
चरण में होना है। अथॉरिटी से जुड़े अफसरों की मानें तो पहले चरण में 376 एकड़, दूसरे चरण में 298 और तीसरे चरण में 326 एकड़
जमीन पर निर्माण से संबंधित काम किया जाएगा। खास बात यह है
कि इसमे से 780 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी तो बाकी की 220 एकड़ जमीन का इस्तेमाल फिल्म सिटी से जुड़े दूसरे कारोबार के
लिए किया जाएगा। स्टूडियो, रिटेल मॉल, फिल्म इंस्टिट्यूट, इंफ्रास्ट्रक्चर, होटल रेस्तरां, बैकलॉट सेट, एम्यूजमेंट पार्क, आवासीय
मकान, ऑफिस, बैकलॉट वर्क शॉप, बैकलॉट ओपन एरिया, विला
बनाए जाएंगे। हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी फिल्म सिटी जिसमें तकरीबन 5,500 करोड़ का खर्च आएगा। सीईओ यमुना अथॉरिटी ने बताया कि साल 2024 तक प्रॉजेक्ट कम्पलीट करने का लक्ष्य रखा गया है. कमेटी ने
निर्णय लिया है कि पहले फेज़ में फिल्म सिटी का निर्माण हो ना कि
कमर्शियल विलास और
अन्य चीजें,
फिल्म से जुड़ी गतिविधियों को संचिलित किया जाए
बाद में उससे जुड़ी अन्य गतिविधियां शुरू हो। यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर
सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म सिटी को हाइब्रिड मॉडल विकसित किया गया
है। जिसके तहत फिक्स्ड रेवन्यू का हर साल 5 फीसद
ग्रोथ रहेगा। रेवन्यू जनरेट होने पर उसमें प्रीमियम या रेवेन्यू शेयर जो ज़्यादा
होगा वो अथॉरिटी को मिलेगा। प्रोजेक्ट की कॉस्ट 30-40 वर्ष में लागत निकलेगी। कन्सेशन पीरियड भी 40 वर्ष
से ज़्यादा का रहेगा। जानकारों की मानें तो फिल्म सिटी की लागत पर करीब 5500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 7 हज़ार करोड़ रुपये जमीन पर खर्च हो सकते हैं।