- Back to Home »
- Politics »
- CBI और ED के डर से BJP के खिलाफ एक नहीं हो रहे छोटे दल...ओम प्रकाश राजभर ने कही बात
Posted by : achhiduniya
30 October 2021
सुभासपा {सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी} के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, समाजवादी पार्टी से
गठबंधन के बाद उन्होंने छोटी पार्टियों के नेताओं पर बीजेपी से डरने का आरोप लगाया है। छोटे दलों के अध्यक्षों पर व्यंग्य
कसते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, बीजेपी
सबकी नस पकड़े हुए है। कोई CBI से डर रहा है तो किसी को ED का डर सता रहा है। उन्होंने कहा की बंद कमरे में बीजेपी को
हराने के लिए एक होने की बात होती है, लेकिन
कमरे से बाहर निकलते ही लोग बदल जाते हैं। बीजेपी पर हमलावर और अन्य छोटे दलों का आह्वान
करते हुए राजभर
ने कहा की जो पार्टियां बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना चाहती हैं, वे संयुक्त मोर्चा के साथ आएं और
जो बीजेपी को ताकत देना चाहते
हैं वे अकेले लड़ें। सपा और सुभासपा के कार्यकताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश
राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए जी जान से मेहनत करने
संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अन्य दलों के साथ
कई बैठक करने और फिर सपा के साथ गठबंधन करने के सवाल पर कहा की सपा से पहले हमने
कोई गठबंधन नहीं किया था। बीजेपी लोगों को हिंदू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद ही पढ़ाती है। आज हिंदू खतरे
में नहीं है,
बीजेपी की कुर्सी खतरे में है। उन्होंने
कहा की मुसलमानों को देश से निकालने की
बात कहते हैं,
लेकिन किसी मुसलमान को देश से बाहर नहीं निकाला।
समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हौसले
बुलंद हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल के कई जिलों का
दौरा करके समाजवादी पार्टी और सुभासपा की संयुक्त रैली करने का प्लान बना रहे हैं।