- Back to Home »
- Politics »
- आखिर क्यू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव...?
Posted by : achhiduniya
01 November 2021
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया
कि सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा का मुकाबला कर सकती है और जनहित में उसके
सामने खड़ी हो सकती है। किसान भी सपा के साथ हैं। इस बार राज्य में बदलाव होगा और
इसके लिए लोगों ने अपना मन बना लिया है। सपा की विजय रथ यात्रा के बारे में अखिलेश
ने कहा कि यह रथ यात्रा पिछले महीने शुरू हुई थी और 11 नवंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के कामकाज के बारे में अखिलेश ने कहा,मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। अपने घोषणापत्र के
90 प्रतिशत वादे पूरे करने का दावा करके भाजपा सिर्फ झूठ बोल रही है। अखिलेश यादव इस बार का विधानसभा
चुनाव
नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने खुद ये जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने यह भी बताया
है कि उनकी पार्टी यानि समाजवादी पार्टी तथा जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच गठबंधन हो गया है जो जल्द ही दोनों पार्टियां मिलकर
सीटों के बंटवारे की घोषणा करेंगी। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर
सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के
लोगों
ने इसे स्वीकार किया है। इससे भाजपा की पराजय सुनिश्चित हो जाएगी। सुभासपा द्वारा
मुफ्त बिजली और रालोद द्वारा एक करोड़ लोगों को रोजगार दिए जाने के चुनावी वादों
के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,हर
पार्टी का अपना एजेंडा होता है। हम सभी किसानों, बेरोजगारों
और आम लोगों के मुद्दे उठाते हैं। हर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। अगर
चुनाव में हमें जीत मिली तो हमारी सरकार उन सभी मुद्दों और वादों को अपनी
प्राथमिकता में शामिल करने की कोशिश करेगी और इसके लिए एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम
तैयार किया जाएगा।