- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र बंद,महाअघाड़ी सरकार को ट्रेड यूनियन {FRTWA} का समर्थन नही
Posted by : achhiduniya
10 October 2021
महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार {शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी यानी राकांपा} तीनों ही दलों ने संयुक्त
प्रेस कॉंफ्रेंस कर सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बंद का ऐलान किया। महाराष्ट्र
विकास अघाड़ी सरकार बंद का समर्थन करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ
बंद रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को
हिसा और राज्य सरकार के विरोध में सोमवार 11 को बंद का ऐलान किया है। इसके विपरीत राज्य में एक व्यापारिक संघ ने
सरकार के बंद के फैसले पर आपत्ति जताई है। ट्रेड यूनियन
ने बंद में भाग नहीं लेने
का ऐलान किया है। सरकार के फैसले के बाद रविवार को ट्रेड यूनियन ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच बार बार रुक रुक कर लॉकडाउन से व्यापार पहले ही
काफी प्रभावित हुआ है। अब व्यावसाय की गाड़ी धीरे धीरे पटरी पर आ रही है ऐसे में
अगर फिर से बंद होता है तो व्यापारियों की कमाई में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। राज्य
सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने संवादाताओं से कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध
में मैं महाराष्ट्र के 12 करोड़ लोगों से किसानों का समर्थन
करने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि समर्थन का मतलब है कि आप सभी लोग सरकार
के बंद करने के फैसले में शामिल हों और एक दिन के लिए अपना काम बंद कर दें। सरकार
के इस फैसले के बाद फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन {FRTWA} ने कहा कि वह इस बंद का समर्थन नहीं करता। व्यापारी समूह के प्रमुख वीरेन शाह ने कहा कि हम लखीमपुर
खीरी में हुई हिंसा और किसानों की हत्या का विरोध करते हैं। जो लोग इसमें शामिल
हैं उन्हें सजा दी जानी चाहिए,लेकिन व्यापार यूनियन
महाराष्ट्र सरकार के बंद का समर्थन नहीं करता।