Posted by : achhiduniya 15 October 2021

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्राइवेट हो या सरकारी, हर कर्मचारी का जीपीएफ कटता है। इसमें एक हिस्सा कर्मचारी की तनख्वाह से कटता है और दूसरा हिस्सा एंप्लॉयर को जमा कराना होता है। एक कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्त होते समय जीपीएफ के पैसे को लेकर बड़ी उम्मीद होती है। कर्मचारी सोचता है कि सेवानिवृत्त होने के बाद जीपीएफ के पैसे से बच्चों की शादी करूंगा, मकान बनाऊंगा, काम-धंधे के अंदर पैसे लगाऊंगा और जीवन के दूसरे बड़े काम करुंगा, जिन्हें नौकरी में 
रहते हुए नहीं कर पाया हूं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पास कर्मचारियों के जीपीएफ के 1232 करोड़ रुपये में से सिर्फ 28 करोड़ उपलब्ध हैं। एमसीडी के भाजपा नेता 2014 से कर्मचारियों का जीपीएफ जमा नहीं करवा रहे हैं। भाजपा शासित एमसीडी ने काफी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद भी जीपीएफ नहीं दिया है। उन्होंने कहा, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बताएं कि निगम कर्मचारियों का 1200 करोड रुपये का जीपीएफ कहां गया? एमसीडी में 



जिस नई पार्टी की सरकार बनेगी, वह यह पैसा कहां से लेकर आएगी। आप नेता ने कहा,उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने सवाल पूछा कि कर्मचारियों का जीपीएफ का कितना पैसा होना चाहिए? जिसका जवाब आया कि 1232.45 करोड़ रुपये। इसके बाद सवाल पूछा कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनका कितना पैसा बकाया है, क्योंकि ऐसे काफी कर्मचारी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके ‌हैं, लेकिन उनको जीपीएफ नहीं दिया गया है। तब जवाब दिया कि उनकी करीब 38.24 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके अलावा विधायक ने कहा कि 1232 करोड रुपये में से अभी 
आपके पास कितना पैसा है।  हैरान करने वाली बात यह है कि 1232 करोड़ की जगह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पास इस समय मात्र 28 करोड रुपए उपलब्ध हैं। बाकी का 1200 करोड़ कहां गया? यह पैसा कहीं और नहीं जा सकता है। यह पैसा कर्मचारी को देना होता है या फिर संस्थान के पास में होता है। इसके अलावा जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 38 करोड़ देना है, उसके एवज में मात्र 28 करोड़ बचे हैं। सौरभ भारद्वाज ने बताया,हमने इसके बाद सवाल पूछा कि 2014 से अब तक कितना पैसा इस खाते में जमा किया गया है। हैरानी की बात है कि 2014 से लेकर अब तक इस खाते के अंदर कोई पैसा जमा नहीं कराया गया है। कर्मचारियों की तनख्वाह से पैसा काटा जा रहा है, लेकिन जमा नहीं कराया जा रहा है।  
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: SIT ने 11 लोगों से की पूछताछ, चंपत राय के पूर्व ड्राइवर से भी सवाल-जवाब।@ एयर इंडिया ने इकोनॉमी क्लास में लॉन्च किया नया बेसिक फेयर, अब और कम कीमत में उड़ान भर पाएंगे यात्री।@ ओडिशा-गर्भवती महिला और युवक पर जानलेवा हमला, 50 से अधिक लोगों पर गंभीर आरोप।@ दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम।@ सीता के जन्मस्थान जनकपुर से राम नगरी अयोध्या तक चलेगी ट्रेन, यूपी, बिहार से नेपाल तक जाएगा सर्किट।@ भवानीपुर में हार नहीं मान रहीं ममता, नतीजे को कलकत्ता हाई कोर्ट में दी चुनौती।@ लश्कर-ए-तैयबा के नार्को-टेरर मॉड्यूल पर शिकंजा- अमृतसर में NIA ने जब्त की बड़ी संपत्ति।@ अल नीनो का खतरा, कृषि मंत्री ने दिए कम बारिश वाले जिलों में इमरजेंसी प्लान तैयार करने के निर्देश।@ IDFC बैंक फ्रॉड केस में CBI की पहली चार्जशीट दाखिल, CREST चंडीगढ़ के 75.34 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप।@ तमिलनाडु के किसानों को CM विजय का बड़ा तोहफा, 75 हजार रुपये तक का कर्जा माफ।@ दिल्ली NCR का दायरा नहीं घटेगा, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में फैसला, 4 नमो सिटी बनाने का प्रस्ताव।@ बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान की कराई परेड, हाथ जोड़े और कान पकड़े कान दिखा TMC का पुष्पा। @ दिल्ली के कालिंदी कुंज में अवैध झुग्गियों और मकानों पर चला बुलडोजर।@ पाक-अफगानिस्तान नहीं, बल्कि मणिपुर ड्रग कॉरिडोर है तस्करों का नया रूट, यूपी-राजस्थान तक पहुंची नशे की खेप।@ आधार का यूज सिर्फ पहचान पत्र के लिए हो, घुसपैठिए ले रहे फायदा', SC का केंद्र राज्यों और EC को नोटिस।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -