- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- OMG 2 की शूटिंग शुरू भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार...
Posted by : achhiduniya
23 October 2021
2012 में आई फिल्म OMG का
सीक्वल है OMG 2 फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय के साथ परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे।
फिल्म धार्मिक मान्यताओं पर आधारित थी। फिल्म OMG 2 में
पुरानी कहानी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। शहर
के धार्मिक स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में फैंस को कुछ नया देखने
को मिलने वाला है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर
शेयर किया है। जिसमें वह भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने पोस्टर
शेयर करते हुए
लिखा- करता करे ना कर सके। शिव करे सो होए। आप सभी के आशीर्वाद की
जरुरत है। ओएमजी 2, हम एक जरुरी सामाजिक मुद्दे को आपके सामने लेकर आ
रहा हूं। इस यात्रा के माध्यम से आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा हमें आशीर्वाद दे। हर हर
महादेव। अक्षय
कुमार ने ओएमजी 2 की शूटिंग उज्जैन के रामघाट में शुरू की है। रिपोर्ट्स की माने
तो फिल्म की शूटिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी होगी। हालांकि फिल्म की
शूटिंग के दौरान दर्शन करने वालों कोई दिक्कत
नहीं है। इसके साथ ही पुलिस फोर्स भी
लगाई जाएगी ताकि फिल्म की शूटिंग में कोई दिक्कत ना हो। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार
के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। उज्जैन
में ओएमजी 2 का 17 दिन का शेड्यूल रखा गया है।