- Back to Home »
- State News »
- फैजाबाद रेलवे जंक्शन हुआ अयोध्या कैंट...
Posted by : achhiduniya
23 October 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम
बदलकर अयोध्या कर दिया था। अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन
के नाम से जाना जायेगा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अयोध्या नाम का एक रेलवे स्टेशन
पहले से ही शहर में मौजूद है। जनता में भ्रम की स्थिति न बने इसलिए फैजाबाद रेलवे
स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट रखा गया। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा ट्वीट के जरिए कहा गया कि यूपी के सीएम योगी
आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का
नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया
है। योगी सरकार के इस निर्णय पर भारत सरकार की स्वीकृति मिल गई है। दरअसल जिले का
नाम बदलने का प्रक्रिया तो राज्य स्तर पर पूरी हो जाती है,लेकिन
किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने में केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की भूमिका अहम
होती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इससे पहले इलाहाबाद का नाम
बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर चुकी है। जबकि मुगलसराय का नाम
बदलकर दीन