Posted by : achhiduniya 08 November 2021

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित ये रेलवे स्टेशन भारतीय रेल के रिकॉर्ड्स में भारत के10 भूतिया स्टेशन की लिस्ट में शुमार है। साल 1967 में इस इस लिस्ट में तब शामिल कर लिया गया था जब कथित तौर पर यहां के स्टेशन मास्टर की भूत देखने के बाद मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार स्टेशन मास्टर ने सफेद साड़ी में एक महिला को पटरी पर चलते हुए रात के अंधेरे में देखा था। स्टेशन पर आने से लोग इस कदर डरने लगे कि इस घटना के 42 साल तक स्टेशन बंद कर दिया गया यानी 42 सालों तक यहां एक 
भी ट्रेन नहीं रुकी। ट्रेन यहां से पास जरूर होती थी मगर जैसे ही बेगुनकोडोर स्टेशन आता था उसकी स्पीड बढ़ा दी जाती थी। साल 2009 में जब ममता बनर्जी रेल मंत्री बनीं तब उन्होंने इस स्टेशन को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया।  हालांकि शाम 5 बजे के बाद ना ही कोई यात्री और ना ही कोई रेल कर्मी इस स्टेशन पर रुकता था। लोग इतना डरते थे कि शाम होते ही यहां से भाग जाते थे। ये डरावना रेलवे स्टेशन बंगाल में है. लोग यहां शाम 5 बजे के बाद आने से डरते थे। लोगों के जल्द ही स्टेशन खाली कर के जाने के बाद यहां जुर्म की वारदातें भी बढ़ने लगीं। शहर में रहने वाले कई लोग यहां एडवेंचर के लिए 

आते थे मगर उनके डर का फायदा उठाकर उनके साथ लूटपाट जैसी घटनाओं को अनजाम दिया जाता था। मगर कुछ लोगों ने इस स्टेशन का सच सामने ला दिया। न्यू इंडियन एक्सप्रेस वेबसाइट की दिसंबर 2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाविज्ञान मंच के 9 लोगों की एक टीम ने उसी साल यहां पुलिस के साथ रुकने की योजना बनायी। वो अपने साथ टॉर्च, कैमरे, कंपस आदि जैसे उपकरण लेकर आए थे। उन्होंने मीडिया को बताया था कि उनके उपकरणों में किसी भी तरह की पैरानॉर्मल हलचल नहीं 
दर्ज हुई थी,लेकिन रात के करीब 2 बजे उन्हें अजीबोगरीब आवाजें झाड़ियों के पीछे से सुनाई दीं। जब उन्होंने रोशनी कर के छानबीन की तो देखा कि कुछ लोग झाड़ी के पीछे खड़े होकर उन्हें डराने के लिए ऐसी आवाजें निकाल रहे हैं। उन्होंने उन लोगों को पकड़ने की कोशिश की मगर नाकाम रहे। इसके बाद उन लोगों ने यही अंदाजा लगाया कि लंबे वक्त से इस जगह पर लोग दूसरों को डराकर जुर्म 
को अनजाम दे रहे हैं। अब इस इलाके में पुलिस हमेशा तैनात रहती है और लोगों को जागरूक भी करती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -