- Back to Home »
- National News »
- 500 किसान ट्रेक्टर समेत करेंगे 29 नवंबर को संसद भवन के लिए मार्च..
Posted by : achhiduniya
09 November 2021
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर
से जारी बुलेटिन के अनुसार, SKM की बैठक
में 26 नवंबर को भारत में ऐतिहासिक किसान संघर्ष के एक साल पूरे होने
को व्यापक रूप से मनाने का फैसला किया गया। 26 नवंबर
संविधान दिवस भी है, जब भारत का संविधान 1949 में संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। 26 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से
दिल्ली के सभी मोर्चों पर भारी भीड़ जुटेगी, वहां
बड़ी सभाएं भी होंगी। SKM ने 26 नवंबर को भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में सिवाय
उन राज्यों को छोड़कर जो दिल्ली की सीमाओं पर लामबंद होंगे किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त राज्यव्यापी
कार्रवाई का आह्वान किया है। 29 नवंबर से दिल्ली में संसद का
शीतकालीन सत्र शुरू होगा। ऐसे में SKM ने
निर्णय लिया है कि 29 नवंबर से संसद के इस सत्र के
अंत तक 500
चयनित किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में हर दिन
शांतिपूर्ण और पूरे अनुशासन के साथ संसद जाएंगे ताकि इस अड़ियल,
असंवेदनशील, लोक-विरोधी, और कारपोरेट-समर्थक भाजपा केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया जा सके। संयुक्त
किसान मोर्चा की प्रेस बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि लखीमपुर खीरी हत्याकांड की
फोरेंसिक जांच से पता चला है कि घटना में आशीष मिश्रा और उनके सहयोगी की बंदूक से
गोली चलाई गई थी। यह संयुक्त किसान मोर्चा के रुख की पुष्टि करता है कि किसानों पर
गोली चलाई गई थी और स्पष्ट रूप से राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे के दोष को
साबित करता है। संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय कमेटी ने एक