- Back to Home »
- Politics »
- “पंजाब लोक कांग्रेस” कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा,सोनिया गांधी को 7 पन्नों का लिखा लेटर
“पंजाब लोक कांग्रेस” कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा,सोनिया गांधी को 7 पन्नों का लिखा लेटर
Posted by : achhiduniya
02 November 2021
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया
गांधी को 7 पन्नों का लेटर लिख कर अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी में अपने सफर, अपने कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों और नवजोत सिंह सिद्धू
के साथ हुए विवाद के बारे में विस्तार से लिखा है। इसी के साथ अमरिंदर सिंह ने
अपनी पार्टी के नाम का भी ऐलान किया। कैप्टन की पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस
होगा। कैप्टन ने अपने इस्तीफे में लिखा कि,2017 के
विधानसभा चुनावों में मैंने पार्टी का नेतृत्व किया जिसमें कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटें हासिल कीं जो
कि 1966 से अब तक की सबसे ज्यादा सीटें थीं। इसके बाद 13वें लोकसभा चुनाव में देश भर में भाजपा की लहर होने के बावजूद
पार्टी ने 8
सीटें जीतीं। हमने पंचायत चुनाव में दो तिहाई
सीटें जीतीं और सभी नगर पालिका और नगर निगम की सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही
हमने विधानसभा उपचुनावों की 5 सीटों में से 4 में जीत हासिल की। कैप्टन ने लिखा कि पिछले चार साल छह महीनों
में मैंने प्रशासन को अच्छे, साफ और पारदर्शी तरीके से
चलाया। इसके साथ ही कैप्टन ने
कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने
पूरे देश में महामारी के साथ बहुत अच्छे
से डील किया। उन्होंने लिखा कि यह सब भी तब जबकि हमारे पास संसाधनों की कमी थी और
लगातार सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के प्रयास किए जा रहे
थे। कैप्टन ने अपनी चिट्ठी में आगे लिखा कि,इतना ही
नहीं मैं यहां यह भी बताना चाहूंगा कि हमने अपने चुनावी घोषणापत्र के 92 फीसदी वादों को पूरा करके रिकॉर्ड भी बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश की चंद्र
बाबू नायडू सरकार ने 87 फीसदी वादों को पूरा करके
बनाया था। सिंह ने लिखा कि तीन काले कृषि कानूनों का मुद्दा सबसे पहले मैंने ही
उठाया था। मैं ही था जिसने किसान संगठनों को बैठक के लिए बुलाया और फिर सर्वदलीय
बैठक बुलाकर सदन का विशेष सत्र आहूत किया था।