Posted by : achhiduniya 02 November 2021

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने पीएम मोदी से कहा कि आप इजरायल में बहुत लोकप्रिय हैं, आप मेरी पार्टी जॉइन कर लीजिए। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर पहली मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया। इस मुलाकात में दोनों नेताओं की तरफ से काफी गर्मजोशी दिखाई गई। इजरायल के प्रधानमत्री नफ्ताली बेनेट ने भारत और इजरायल के मजबूत रिश्तों के लिए पीएम 

मोदी का धन्यवाद भी दिया। नफ्ताली बेनेट ने कहा कि आप इजरायल में बहुत लोकप्रिय हैं, आप मेरी पार्टी जॉइन कर लीजिए। इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराने लगे और दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी और बेनेट की औपचारिक मुलाकात संक्षिप्त बातचीत के बाद हुई। पीएम मोदी ने इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट के साथ बैठक में कहा है कि भारत के लोग इजरायल के साथ दोस्ती को गहराई से महत्व देते हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने को लेकर मिलकर काम करने की बात कही है। भारत और इजरायल ने हालिया सालों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है। दोनों देश मिलिट्री सहयोग के साथ ही इनोवेशन और रिसर्च सेक्टर के साथ कई और क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं। हाल ही में विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर इजरायल के दौरे पर थे जहां उन्होंने इजरायली 

पीएम बेनेट को भारत आने का न्योता दिया था। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेनेट 2022 की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ध्वनि मत से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, 10 साल तक की सजा का है प्रावधान।@ PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR @ चीन के दम पर उछलने वाले PAK को भारत की नेवी से लग रहा डर, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कबूलनामा।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ धौला कुआं, IGI एयरपोर्ट और महिपालपुर का ट्रैफिक होगा खत्म, दिल्ली में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, नोएडा-गाजियाबाद तक कनेक्टिविटी।@ IIT प्रोफेसर पर प्रियंका गांधी की ‘गोमूत्र’ वाली टिप्पणी की 215 शिक्षाविदों ने की आलोचना, पत्र लिखकर बताया उनका योगदान।@ 6 महीने से न विधायक न MLC फिर कैसे मंत्री बने हैं दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा सवाल।@ पंजाब पेपर लीक विवाद दिल्ली पहुंचा; AAP ऑफिस पर BJP का विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।@ MLC बनाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, बेंगलुरु की समाजसेवी महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।@ आप कोर्ट नहीं हैं, सिर्फ सलाह या सिफारिश दे सकते,SC ने अनुसूचित जाति आयोग की शक्तियों पर किया बड़ा कमेंट।@ देश की सुरक्षा खतरे में', हाईकोर्ट ने पुलिस को कानून के दुरुपयोग पर लगाई फटकार।@ Meta ने गलती के बाद ली बड़ी सीख- अब PM मोदी समेत प्रमुख हस्तियों की पोस्ट पर रहेगी विशेष निगरानी-सूत्र।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -