- Back to Home »
- Discussion »
- पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह...? कंगना रनोट व भाजपा सांसद वरुण गांधी में छिड़ी बहस
Posted by : achhiduniya
11 November 2021
अपने बयानो को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियो में रहने वाली बॉलीवुड
अभिनेत्री कंगना रनोट एक बार फिर ट्रोल का शिकार हो गई। इस बार उन्होंने आजादी को
लेकर एक बेतुका बयान दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी
जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी उन पर निशाना साधा है। उन्होंने
स्वंतत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा, मैं उनकी सोच
को पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह। ट्विटर पर एक्ट्रेस कंगना रनोट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल
हो रहा है। इसमें वे एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कह रही हैं, 1947 में देश को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। उनके मुताबिक, असल आजादी तो 2014 में मिली है। कंगना के इसी बयान
को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस बेतुके बयान को लेकर हर कोई उनकी
आलोचना कर रहा
है। हाल ही में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया है। अभिनेत्री के इस बेतुके बयान से
भाजपा सांसद वरुण गांधी भी खासे भड़के हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है,कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब
शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत
सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी
सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस
सोच को मैं पागलपन कहूं
या फिर देशद्रोह? कंगना
रनोट के इस बयान के बाद लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। कोई इसे अवार्ड पाने
का हथकंडा बता रहा है, तो किसी ने आजादी के लिए देश
पर कुर्बान तमाम स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करार दिया है। कई लोगों ने कंगना
के बयान के साथ ही मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।
https://twitter.com/i/status/1458679746603077636