- Back to Home »
- State News »
- सर्विस के दौरान सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के बाद विवाहित बेटी भी होगी अब अनुकंपा नौकरी की हकदार...
Posted by : achhiduniya
11 November 2021
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अनुकंपा नियुक्ति के रूप में विवाहित पुत्रियों को भी
नौकरी का अधिकार देगी यानी अब अगर किसी सरकारी कर्मचारी की उसकी सर्विस के दौरान
मृत्यु होती है तो उसकी शादीशुदा बेटी को योजना का लाभार्थी माना जाएगा। उत्तर
प्रदेश सेवा काल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली में 12वीं संशोधन को हरी झंडी मिल गई है। अब तक किसी राज्य
कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उसके पति-पत्नी, बेटे और अविवाहित बेटी को ही सेवा का लाभ मिलता था,लेकिन अब राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश सेवा कार्य में मृत
सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली 1974 के नियम
दो (ग) तीन में संशोधन कर दिया है यानी मृत कर्मचारी के परिवार की दृष्टि में
विवाहित बेटी को भी माना जाएगा। इस मामले में हाईकोर्ट में एक एप्लीकेशन दी गई थी इसी के बाद अदालत ने सरकार को संशोधन का आदेश दिया था। इसी के बाद कार्मिक
मंत्रालय के प्रस्ताव के बाद कैबिनेट