- Back to Home »
- Politics »
- चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान...राहुल गांधी
चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान...राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
10 November 2021
कांग्रेस जन जागरण अभियान नाम से जन आंदोलन शुर करने की तैयारी में हैं। ये जन आंदोलन 14 नवंबर
से 29 नवंबर तक किया जाएगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बारे
में जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सीएनजी, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाना पकाने के तेल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं में अभूतपूर्व मूल्य वृद्धि के
खिलाफ लोगों की आवाज को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक भारतीयों तक पहुंचेंगे। वहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जन जागरण अभियान को लेकर ट्वीट किया ह।
उन्होंने
केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया,चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का #JanJagaranAbhiyan. अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे। कांग्रेस अभियान के लिए एक लोगो भी
बना रही है,
जो राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के
नेतृत्व में दांडी मार्च जैसा होगा। इसके
अलावा 12 नवंबर को एक सोशल मीडिया
अभियान भी शुरू किया जाएगा। कांग्रेस
के शीर्ष नेता जन संपर्क कार्यक्रमों के तहत सोशल मीडिया पर लाइव होंगे। पार्टी
अभियान के लिए खुद को पंजीकृत करने के लिए लोगों के लिए एक टोल-फ्री नंबर की भी
घोषणा की जाएगी। अभियान की घोषणा 29 नवंबर
से संसद के शीतकालीन सत्र से पहले की गई है।