Posted by : achhiduniya 16 November 2021

कई अध्ययनों में पाया गया है कि कृतज्ञता और प्रोत्साहन महसूस करने वाले प्रतिभागियों में तनाव पैदा करने वाला हारमोन कोर्टिसॉल के स्तर कम पाए गए उनके दिल बेहतर काम कर रहा था और वे नाकारात्मक अनुभवों और भावनात्मक सदमों से उबरने में ज्यादा मजबूत दिखेसाथ ही कृतज्ञता का भाव रखने वाले तनाव को बेहतर तरीके से निपट सकते हैंइतना ही नहीं कृतज्ञता का भाव निराशा और चिंता के लक्षणों को भी कम करता देखा गया है। इससे तनाव संबंधी हारमोन कम होते हैं ऑटोनॉमिक नर्वस 
सिस्टम कार्य बेहतर प्रबंधित होते दिखते हैं। कृतज्ञता का मस्तिष्क की क्रियाओं से कैसा संबंध है। इस पर कई शोध हुए हैं। एक अध्ययन में दर्शाया गया है कि कृतज्ञता की  भावनाओं से युक्त नैतिक निर्णयों का एंटीरियर टेम्पोरल कोर्टेक्स के दाहिने  हिस्से से संबंध है। इसी अध्ययन में उस कारण का भी खुलासा हुआ कि क्यों हमें से कुछ दूसरों की तुलना में अधिक कृतज्ञ होते हैं। इसमें पाया गया कि जो लोग कृतज्ञता का भाव रखते हैं, उनके मस्तिष्क के दाएं इंफीरियर टेम्पोरल गायरस में ग्रे पदार्थ का आयतन ज्यादा होता है। एक अन्य शोध में बताया गया है कि जब हम कृतज्ञ होते हैं तो हमारा मस्तिष्क 
डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्राव करता है जो दे हमारी भावनाओं के लिए अहम न्यूरोट्रांसमीटर हैं। ये हमें अच्छा महसूस कराते हैं। नाखुश लोग अपनी कमजोरियां और अपनी पहचान के संघर्ष में उलझे रहते हैं। इससे बचने के लिए वे कुछ समय खुद की अच्छी बातों के बारे में सोचने का समय दें और खुद की अच्छी बातों के लिए खुद को प्रोत्साहित करें तो अच्छा महसूस कर सकते हैं। वे एक कृतज्ञता डायरी बनाएं जिसमें उन चीजों बातों और घटनाओं का जिक्र करें जो उन्हें उस दिन या उन दिनों कृतज्ञ बना गईं। 
विशेषज्ञों का कहना है कि खुश होने के मौकों पर उसे ना गंवाएं। अपने जीवन में एक कृतज्ञ साथी को तलाशें जो आपका जीवनसाथी, बच्चों में से कोई, या फिर कोई दोस्त हो सकता है। जिसके साथ आप अपने जीवन की कृतज्ञता के बारे में बात कर सके। कृतज्ञता चिंता और डर को भगाने में मददगार हो सकता है। कृतज्ञता हर रूप में खुशी से जुड़ी हुई होती है। इसका भाव संबंधों को लंबे समय तक बनाए रखने, विषम परिस्थितायों से निपटने और जिंदगी में ताकत और प्रेरित होकर वापसी करने में बहुत कारगर होता है। ब्रिटेन के मनोवैज्ञानिक और तंदरूस्ती विशेषज्ञ रॉबर्ट होल्डन ने व्यस्कों के कृतज्ञता पर किए गए सर्वे में पाया 

कि 100 में से 60 लोगों ने स्वास्थ्य की जगह खुशी को चुना, जबकि उन्होंने पाया कि दोनों ही अच्छे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने अपने अध्ययन में सुझाया कि अवसाद, चिंता, और तनाव जैसी साइकोपैथोलॉजिकल स्थितियां की जड़ में अप्रसन्नता है। कई मोटिवेशनल वक्ता केवल एक धन्यवाद जैसे वाक्य को बहुत महत्व और कई बार चमत्कारिक क्षमता वाला वाक्य बताते हैं। सकारात्मक मनोविज्ञान के अनुसार कृतज्ञता का भाव जीवन में अच्छी चीजों के होने के स्वीकार करने 

का भाव है। कृतज्ञता का भाव हमारे दिमाग और तंत्रिका तंत्र की जैविक क्रियाओं को भी प्रभावित करता हैं। दिमाग के हिप्पोकैम्पस और अमिगडाला जैसे भाव संबंधी प्रमुख हिस्से कृतज्ञता के भावों से सक्रिय होते देखे गए हैं। कई अध्ययनों में यह बुरे और नकारात्मक भावों से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होता देखा गया है। एक अन्य अध्ययनमें पाया गया है कि कृतज्ञता से ना केवल बीमार या घायल लोगों को जल्दी स्वस्थ करता है, बल्कि उनमें दर्द भी कम महसूस 

होते देखा गया है। वहीं कृतज्ञता का भाव रखने वालों की नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती देखी गई है। कृतज्ञता का भाव मस्तिष्क को इस तरह से प्रभाव करता है जिससे वह और सकारात्मक होने लगता है और चिंता, तनाव और निराशा जैसे नकारात्मक भावों से मुक्त होने वाली जैविक मानसिक क्रियाएं सक्रिय हो जाती है। इससे मनुष्य में भावनात्मक  सकारात्मकता के साथ बेहतर स्वास्थ्य, नींद, सोच पैदा होती है। इससे लोग उत्साही, ऊर्जावान, अधिक श्रमशील बनने के साथ विपरीत परिस्थियों में निराशा दर्द आदि के अहसास कम महसूस करते हैं और उनमें खुशहाली जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -