- Back to Home »
- Politics »
- कृषि कानूनों पर साफ नहीं दिल, चुनाव बाद फिर लाएंगे बिल...सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
21 November 2021
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव
ने तीन
कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की केंद्र की घोषणा
को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मंशा पर संशय जाहिर करते हुए रविवार को
कहा कि भाजपा का दिल साफ नहीं है और वह उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद इस संबंध में फिर से विधेयक लाएगी। सपा ने अपने इस दावे
को बल देने के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और उन्नाव से सांसद एवं भाजपा
नेता साक्षी महाराज के बयानों का हवाला दिया। सपा ने अपने आधिकारिक
ट्विटर हैंडल
से ट्वीट किया,साफ नहीं इनका दिल, चुनाव
बाद फिर लाएंगे बिल। मिश्र और साक्षी महाराज ने कहा है कि भाजपा सरकार फिर से
विधेयक ला सकती है। सपा ने कहा,किसानों से झूठी माफी मांगने
वालों की यह सच्चाई है। किसान 2022 में बदलाव लाएंगे। सपा ने
अपने ट्वीट में एक समाचार पत्र में छपा मिश्र का एक बयान संलग्न किया है, जिसमें राजस्थान के राज्यपाल ने कृषि कानून पर कहा है कि यह समय
अनुकूल नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून