- Back to Home »
- Discussion »
- किसानो की मौतों का कोई रिकॉर्ड नही तो मुआवजा किस बात का...? कृषि आंदोलन के दौरान किसान मौतों पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब
किसानो की मौतों का कोई रिकॉर्ड नही तो मुआवजा किस बात का...? कृषि आंदोलन के दौरान किसान मौतों पर कृषि मंत्री ने दिया जवाब
Posted by : achhiduniya
01 December 2021
कृषि मंत्री तोमर के मुताबिक मंत्रालय के पास किसान आंदोलन में
कितने किसानों की मौत हुई इसका कोई रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं है। ऐसे में मृतक
किसानों के परिजनों को मुआवजा कैसे दिया जाए। जब कि किसान नेता मुआवजा की मांग सरकार से कर रहे है।
जिनकी मौत कृषि कानूनों की वापसी के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान हुई। सदन में
सरकार से सवालों के जरिए यह जानकारी मांगी गई कि क्या सरकार आंदोलन के दौरान जिन
किसानों की मौत हुई सरकार उनके परिजनों को मुआवजा देगी। सरकार इसकी पूरी
जानकारी
दे। अगर सरकार मुआवजा नहीं देना चाहती तो इसकी भी जानकारी के साथ वजह भी बताएं। शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कृषि
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान
आंदोलन के दौरान हुई किसान मौते के एक सवाल के जवाब में लिखित जवाब पेश किया। सरकार
ने अपने जवाब में भले ही कृषि आंदोलन के दौरान एक भी किसान की मौत न होना स्वीकार
किया है। ऐसा सरकार दावा कर रही है,लेकिन
कृषि आंदोलन में शामिल किसान
संगठन के नेता 700 से अधिक
किसानों की मौत होने का दावा ठोंक रहे है और अपनी शर्तों में इन मौतों पर किसान
परिजनों को मुआवजा देने की मांग जोरों शोरों से कर रहे है। वहीं केंद्रीय कृषि
मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि मंत्रालय के पास
किसान आंदोलन में हुई किसी भी किसान की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं। ऐसे में मृतक
किसानों के परिजनों को किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता देने का कोई सवाल नहीं
है।