- Back to Home »
- Politics »
- महिलाओ को चैरिटी की तरह सिलिंडर दे कर पल्ला झाड़ती बीजेपी.... प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र 'शक्ति विधान'
महिलाओ को चैरिटी की तरह सिलिंडर दे कर पल्ला झाड़ती बीजेपी.... प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र 'शक्ति विधान'
Posted by : achhiduniya
08 December 2021
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने
कहा कि ये कदम सिर्फ चुनाव के नज़रिए से नहीं है बल्कि ये उनकी दिल से चाहत है कि
महिलाएं आगे बढ़ें और सशक्त बनें। पार्टी को आखिर महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र
क्यों लाना पड़ा इसकी वजह भी प्रियंका ने बताई। कांग्रेस के घोषणा पत्र शक्ति
विधान को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा है कि इस समय महिलाओं को राजनीति में गंभीरता
से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में उनकी समस्याएं को सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। बिना
बीजेपी का नाम लिए उस पर
तंज कसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,राजनीतिक दल सोचते हैं कि वे एक गैस सिलेंडर पकड़ा देंगे तो
महिला के प्रति ज़िम्मेदारी पूरी हो जाएगी। ये बहुत गलत है और इसे बदलना है। महिलाओं
को सशक्त करने के लिए काम करना है। तभी पार्टी ने सोचा कि उनके लिए अगर अलग से
घोषणा पत्र बनाया जाए तो अच्छा होगा। ऐसा घोषणा पत्र जिसमें महिलाओं की खास
समस्याओं के समाधान की बात करें,तो एक पहल करेंगे। उन्होंने
कहा कि सभी राजनीतिक दलों को ऐसा
करना चाहिए। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए
प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे ज्यादा शोषण और अत्याचार महिलाओं के साथ हुआ,
खास तौर से यूपी में उनको अपने पैरों पर खड़ा करने की सबकी
जिम्मेदारी है। सिर्फ चैरिटी की तरह न दें कि चलो सिलिंडर दे दिया। प्रियंका गांधी
ने कहा कि आज की नौजवान महिला लड़ना चाहती है।