Posted by : achhiduniya 08 December 2021

शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हर बार मुद्दा माफी मांगने से हल नहीं हो जाता। मामला चाहे नागालैंड फायरिंग का हो या फिर किसान आंदोलन मे किसानों की जान जाने का, पीएम मोदी और अमित शाह बस, माफी मांग लेते हैं। शासकों को माफी मांगने की लत लग गई है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि,किसान आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी घुस गए हैं। उसमें आतंकी काम कर रहे हैं और किसान आंदोलन को विदेश से आर्थिक 
मदद मिल रही है, ऐसी जानकारी गुप्तचर एजेंसियों के हवाले से बीजेपी प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री लगातार दे रहे थे। इस दुष्प्रचार का शिकार बनने की बजाय किसान लड़ते रहे।  प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफी मांगकर तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े। तब तक 800से ज्यादा किसानों की बलि सरकार ने ले ली,परंतु प्रधानमंत्री मोदी ने माफी मांगी और मुद्दा खत्म हो गया। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह ने भी माफी मांगी और नागालैंड की घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया। शासकों को माफी मांगने की लत लग गई है। अपराध करना, लोगों की जान लेना और मामला उल्टा होने पर माफी मांगना। फिर इस तरह से माफी 
मांगकर छुटकारा पा लेने की सूहलियत औरों को क्यों नहीं मिलनी चाहिए? शिवसेना ने सवाल किया है कि,अक्सर कहा जाता है कि गलती पर माफी नहीं लेकिन यह आम लोगों के लिए कहा जाता है। बारिश ने धो डाला और राजा ने मारा तो न्याय किससे मांगें? सीमावर्ती राज्य नागालैंड में सुरक्षा बलों ने आतंकी समझकर 13 नागरिकों और एक जवान को मार डाला। इस पर हमारे सम्माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने खेद व्यक्त करके घटित अमानवीय घटना 
पर पर्दा डालने का प्रयास किया। सिर्फ चार पंक्तियों में खेद व्यक्त करना काफी है? सरकार द्वारा खेद व्यक्त करने से 13 निर्दोष नागरिकों की जानें जो गईं। उनकी भरपाई होनेवाली है? संबंधित घटना पर कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी का आदेश भी सरकार ने दिया है,परंतु घटित घटना की जिम्मेदारी लेकर इसका प्रायश्चित कौन करेगा? आगे सामना संपादकीय में लिखा है कि,गुप्तचर एजेंसियों द्वारा गलत जानकारी दिए जाने के कारण ही यह अमानवीय घटना घटी। आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई ऐसी गलत जानकारियों पर आधारित होगी तो अब तक कश्मीर से नागालैंड तक कितने निरपराध लोग मारे गए होंगे,इसका आकलन ही नहीं किया जा सकता है। गलत सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कार्रवाई में गलती की 
यह पहली घटना नहीं है। अक्सर सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्दोष लोग ऐसी कार्रवाइयों में मारे जाते हैं और उन्हें आतंकी ठहराकर दफना दिया जाता है। परंतु एक ही समय इतने लोगों के मारे जाने से मामला विस्फोटक हो गया है।  इन कार्रवाइयों में गलती हुई तब भी सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़कर हतोत्साहित करना सही नहीं होगा,लेकिन सुरक्षा बलों के गुप्तचर तंत्र को अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया जाना चाहिए। गृह मंत्रालय के प्रमुख गुप्तचर एजेंसियों को अपने राजनीतिक विरोधियों के पीछे लगाने की बजाय आतंकियों के पीछे लगा दें तो सुरक्षा बलों को शक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 देशों ने भारतीय सेना से सीखे आतंकियों से निपटने के गुर-मेघालय में बड़ा अभ्यास। @ दिल्ली में गिरी पांच मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका-NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू।@ मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में। @ मुझे मारना चाहते थे, BJP प्रायोजित है पूरी साजिश', हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी।@ चीन को घेरने लगी ब्रह्मोस? वियतनाम के बाद इंडोनेशिया भी खरीदने को तैयार।@ दिल्ली-एनसीआर में आंधी- बारिश को लेकर इमरजेंसी अलर्ट, एकाएक बजने लगे सभी के मोबाइल फोन।@ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्र, जैकलीन फर्नांडिस समेत अन्य पर तय होंगे आरोप, कोर्ट ने दिया निर्देश।@ पंजाब में 65000 से ज्यादा कर्मचारियों की होगी नौकरी पक्की, 7 स्पेशल कोर्ट को मंजूरी।@ घूसखोर पंडत टाइटल विवाद पर मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, कहा- उन लोगों के साथ कीचड़ में मत उतरो।@ बिहार के कॉलेज छात्रों के लिए खुशखबरी-अब समय पर होंगी परीक्षाएं, रिजल्ट भी नहीं होगा लेट, राजभवन का नया नियम।@ शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन-SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू।@ आंध्र प्रदेश-तुंगभद्रा नदी में डूब रही लड़की को बचाने की कोशिश में पांच लोग डूबे। @ हिंगोली में हादसा-जनगणना का काम कर घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -